करनाल के स्मार्ट फ्लाइओवर को लेकर उपजे विवाद का हुआ पटाक्षेप
सीजीसी और व्यापार मंडल हुआ पुल के समर्थन में खड़ा जागरण संवाददाता करनाल स्मार्ट सिटी
सीजीसी और व्यापार मंडल हुआ पुल के समर्थन में खड़ा
जागरण संवाददाता, करनाल
स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट के तहत लगभग 180 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फ्लाइओवर का प्रजेंटेशन देखने के बाद करनाल के व्यापारियों ने इस पुल के निर्माण को लेकर अपनी सहमति दी है। इसके साथ ही फ्लाइओवर को लेकर चले आ रहे प्रशासन और व्यपारियों के बीच विवद का सुखद पटाक्षेप हो गया है। इ शहर में हरियाणा नर्सिंग होम से लेकर खालसा कालेज तक तथा कमेटी चौक से लेकर बस स्टैंड तक मुख्यमंत्री के सपनों को् साकार करने वाला फ्लाई ओबर बनना था। इसके विरोध में लोगों कहना था। कि इससे अंधेरा छा जाएगा। दुकानों की कीमत गिर जाएगी। कारौबार प्रभावित होगा। इसके साथ ही कई गलतफहमियां व व्यपारियों को थीं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्मार्ट सिटी के जीएम रमेश मढांन ने व्यपारियों को बुलाकर प्रजेंशन दिया। तकनीकी अधिकारियों की उपस्थिति में प्रजेंटेशन दिया। इसके बाद सभी की गलतफहमियां दूर हो गईं। इस फ्लादओवर से प्रभावित होने वाले पुराने जीटी रोड रेलवे रोड कमेटी चौक से हरियाणा नर्सिग होम तक तथा कमेटी चौक से बस स्टैंड तक के मार्ग पर दुकानदारों के प्रतिनिधयों को बंलाकर गलतफहमियां दूर की। सीजीसी के प्रधान लाजपत चूचड़ा ने बताया कि प्रजेंटेशन के बाद उनकी गलतफहमियां दूर हो गई हैं। इसयके बनने से शहर का विकास होगा। उन्होंने कहा कि ना तो अंधेरा छाएगा। और ना ही व्यापार प्रभावित होगा। शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी। सीजीसी के पूर्व प्रधान संदीप लाठर ने कहा कि पुल को लेकर व्यपारी तथ्यों पर नहीं सुनी सुनाई पर विरोध कर रहे थे। अब ठीक हो गया। इस तरह एपीएस चौपड़ा, एसएम कुकार ने बताया कि पुल का विरोध नहीं करना चाहिए। हरियाणा व्यपार मंडल के जिला प्रधान केएल तनेजा ने कहा कि यह केंद्र का प्रोजेक्ट हैं। यह बीस साल बाद की जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया हैं। इसका सभी समर्थन करें।