Move to Jagran APP

कांग्रेस कार्यकर्ता सब कुछ भूलकर कर रहे हैं कोविड मरीजों की मदद-कुमारी सैलजा

जागरण संवाददाता करनाल देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 30वीं शहादत दिवस को कांग्रेस ने कोविड को समर्पित किया। शुक्रवार जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोविड से निपटने के लिए लोगों को जागरूक किया। कोविड मरीजों के स्वजनों व जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की तथा लोगों को सैनिटाइजर व मास्क वितरित किए। करनाल में निर्मल कुटिया के पास स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने माल्र्यापण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 May 2021 07:26 PM (IST)Updated: Sat, 22 May 2021 07:26 PM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ता सब कुछ भूलकर कर रहे हैं कोविड मरीजों की मदद-कुमारी सैलजा
कांग्रेस कार्यकर्ता सब कुछ भूलकर कर रहे हैं कोविड मरीजों की मदद-कुमारी सैलजा

जागरण संवाददाता, करनाल : देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 30वीं शहादत दिवस को कांग्रेस ने कोविड को समर्पित किया। शुक्रवार जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोविड से निपटने के लिए लोगों को जागरूक किया। कोविड मरीजों के स्वजनों व जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की तथा लोगों को सैनिटाइजर व मास्क वितरित किए।

loksabha election banner

करनाल में निर्मल कुटिया के पास स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने माल्र्यापण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए पंचायती राज अधिनियम तथा दल विरोधी कानून का निर्माण किया। इसके अलावा युवा नेतृत्व के लिए 18 वर्ष की आयु के युवाओं को मताधिकार दिया। राजीव गांधी कम्पयूटर क्रांति के साथ-साथ शिक्षा में उदारीकरण के जनक थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजन सबसे आगे बढ़कर कोरोना पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। कहीं पर हेलो डाक्टर तो कहीं पर प्लाजमा डोनेशन तो कहीं पर आवश्यक सामग्री का वितरण किया जा रहा है। इस मौके पर एम.डी.डी बाल भवन में जरूरतमंद बच्चों को खाद्य साम्रगी व फल वितरित किए। इस अवसर पर पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, असंध से विधायक शमशेर सिंह गोगी, जिला संयोजक तरलोचन सिंह, पूर्व विधायक सुमिता सिंह, राष्ट्रीय सचिव वीरेन्द्र राठौर, सुरेश गुप्ता मतलौडा मौजूद रहे। संवाद सहयोगी, असंध : सरकारी अस्पताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर फल व हेंड सैनिटाइजर बांटने का कार्य किया गया। इस दौरान कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि राजीव गांधी ने हमेशा जनता के दिलों पर राज किया है। वह बहुत ही नेक स्वभाव व सुलझे हुए नेता थे। जिनकी सोच दूरगामी थी। उन्होंने अपने जीवन काल मे हमेशा जनता की भलाई के लिए कार्य किया। इसलिए जनता उनको याद करती है। इस अवसर पर जितेंद्र चोपड़ा, राजबीर शर्मा, सुरजीत राणा, रूपेंद्र नरूला, सुनील कौशिक मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.