छठ पर्व पर पूजा-अर्चना के लिए उमड़े श्रद्धालु
छठ पूजा का पर्व हसनपुर रोड पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छह मैया की पूजा अर्चना की गई।
संवाद सहयोगी, घरौंडा : छठ पूजा का पर्व हसनपुर रोड पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छह मैया की पूजा अर्चना की गई। जिसमें विधायक हरविद्र कल्याण ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि छठ पर्व को बिहार और उत्तर प्रदेश से आए लोगों की पहचान के रूप देखा जाता रहा है।
शनिवार को महाछठ पर्व सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक हरविद्र कल्याण ने छठ समिति के सदस्यों के साथ पूजा अर्चना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। समिति की ओर से विधायक कल्याण का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। समिति के सदस्यों ने विधायक के समक्ष अपनी मांग रखी। जिसमें स्नान घाट को ओर बढ़ाने व छठ मैया के नाम से गेट के साथ-साथ टावर लाइटें लगवाने की मांग रखी। विधायक कल्याण ने समिति की सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया और कहा कि समिति को अगर किसी प्रकार की जरूरत है तो वे किसी समय अपनी मांगे रख सकते हैं। उन्होंने छह पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर वर्ष छठ पर्व मनाया जाता है। जिससे भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। पूजा कार्यक्रम में बिहार व उत्तर प्रदेश के लोगों ने हिस्सा लिया और व्रत रखकर विधिविधान के साथ सूर्योपासना की।