Move to Jagran APP

मृत पशुओं के अवशेष यमुना में फेंके जाने पर केस दर्ज

घरौंडा यमुना नदी में मृत पशुओं के अवशेष फेंके जाने को लेकर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपितों का पता नहीं चल पाया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 05:20 AM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 06:12 AM (IST)
मृत पशुओं के अवशेष यमुना में फेंके जाने पर केस दर्ज
मृत पशुओं के अवशेष यमुना में फेंके जाने पर केस दर्ज

संवाद सहयोगी, घरौंडा : यमुना नदी में मृत पशुओं के अवशेष फेंके जाने को लेकर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपितों का पता नहीं चल पाया है।

loksabha election banner

मूंडीगढ़ी गांव के पास यमुना नदी में तैरते मिले मृत पशुओं को पुलिस की सख्ती के बाद नहर से निकाल लिया गया। ग्राम पंचायत ने जेसीबी की मदद से पशुओं को मिट्टी में दबा दिया। पुलिस ने ग्राम सरपंच से ऐसे लोगो की जानकारी देने को कहा है जो इस कृत्य में शामिल है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। यमुना नदी से पशुओं के कटे अंग मिले है। यह मामला उस समय उजागर हुआ जब बीते रविवार की सुबह यमुना नदी पर स्नान करने व पवित्र जल लेने पहुंचे लोगो को नदी में मृत पशु के अवशेष बहते मिले थे । यमुना नदी में हुई इस अमानवीय घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया। लोगो ने इस घटना की शिकायत पुलिस प्रशासन को दी। नदी में मरे हुए पशुओं का मांस फेंकना उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। लोगो ने इस घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.