Move to Jagran APP

पेरोल पर रखने की मांग को लेकर झाड़ू प्रदर्शन

नगरपालिका कर्मचारी संघ ने सफाई कर्मचारियों को पेरोल पर रखने सहित अन्य मांगों को लेकर शहर में जोरदार झाड़ू उठाओ सरकार जगाओ विरोध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Dec 2019 09:26 AM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2019 09:26 AM (IST)
पेरोल पर रखने की मांग को लेकर झाड़ू प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, करनाल : नगरपालिका कर्मचारी संघ ने सफाई कर्मचारियों को पेरोल पर रखने सहित अन्य मांगों को लेकर शहर में जोरदार झाड़ू उठाओ सरकार जगाओ विरोध प्रदर्शन किया। नगर निगम से कमेटी चौक तक कर्मचारियों ने नारेबाजी की। सरकार और निगम प्रशासन के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया गया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की अगुवाई इकाई प्रधान वीरभान बिडलान व इकाई सचिव राजकुमार ढिल्लो ने की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार ने सफाई कर्मचारियों को पेरोल पर रखने का वादा किया था। कर्मचारियों को आज तक पेरोल पर नहीं लिया गया। आरोप है कि नगर निगम के कर्मचारी पवन कुमार, गुरमेश हेल्पर, बलदेव ड्राइवर के साथ वार्ड-चार पार्षद नीलम नोतना के पति व देवर ने दु‌र्व्यवहार किया। इन कर्मचारियों ने तुरंत नगर निगम सहायक अभियंता को भी सूचना दी, लेकिन प्रशासन ने सुनवाई नहीं की। इस अवसर पर प्रदेश सचिव शारदा देवी, प्रदेश संगठनकर्ता अशोक प्रोचा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चनालिया, इकाई प्रधान राम सिंह ढिल्लोड़, इकाई सदस्य महिद्र, नरेश, सर्व कर्मचारी संघ के सचिव इंद्रजीत चनालिया, फायर ब्रिगेड कर्मचारी संघ के जिला सचिव संदीप नरवाल मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.