Move to Jagran APP

डीएवी महिला महाविद्यालय में लगाई पुस्तक प्रदर्शनी

केवीए डीएवी महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या सुजाता गुप्ता ने किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Feb 2020 06:15 AM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 06:15 AM (IST)
डीएवी महिला महाविद्यालय में लगाई पुस्तक प्रदर्शनी
डीएवी महिला महाविद्यालय में लगाई पुस्तक प्रदर्शनी

जागरण संवाददाता, करनाल :

loksabha election banner

केवीए डीएवी महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या सुजाता गुप्ता ने किया। उन्होंने छात्राओं को पुस्तकों का अध्ययन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पुस्तकें ही मनुष्य की सच्ची साथी और मार्गदर्शक होती हैं। प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्राओं को पाठ्यक्रम के अतिरिक्त दूसरी पुस्तकों का भी ज्ञान कराना है। इस दौरान पुस्तकालय में उपलब्ध विविध ज्ञानोपयोगी पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसके अंर्तगत हिदी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, फैशन डिजाइनिग, सामान्य ज्ञान और विभिन्न प्रतियोगिताओं से संबंधित पुस्तकें, सभी विषयों की संदर्भ पुस्तकें, मुद्रित पत्रिकाओं को प्रदर्शित किया गया। सभी छात्राओं ने प्रदर्शनी में विशेष रूचि दिखाई तथा पुस्तकों के प्रति अपनी जिज्ञासा को प्राध्यापिकाओं के साथ साथ साझा किया। प्राचार्या ने पुस्तक प्रदर्शनी के आयोजन के लिए पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. मोनिका सैनी, पुस्तकालय समिति तथा पुस्तकालय स्टाफ की प्रशंसा की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.