आजादी के तराने गाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा- जय हिद बोस
भाजपा मंडल की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती आजादी के अमृत महोत्सव पर्व के तहत मनाई गई। अध्यक्षता भाजपा मंडल के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने की। यहां आजाद हिद फौज के वीरों व नेताजी सुभाषचंद्र बोस को भावांजलि अर्पित की गई।
संवाद सहयोगी, तरावड़ी : भाजपा मंडल की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती आजादी के अमृत महोत्सव पर्व के तहत मनाई गई। अध्यक्षता भाजपा मंडल के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने की। यहां आजाद हिद फौज के वीरों व नेताजी सुभाषचंद्र बोस को भावांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आजाद हिद फौज के जीवित सैनिकों व उनके स्वजनों का सम्मान भी किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने सुभाषचंद्र बोस व आजाद हिद फौज के बारे मे उपस्थित लोगों को जानकारी भी दी। यहां जय हिद बोस के नारे भी गूंजे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आजादी के तराने गाकर सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर एक साथ आजादी के तराने एवं वंदेमातरम का गायन किया। जय हिद बोस के नारों से पूरा माहौल गुंजायमान हो गया। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानियों के स्वजनों का भी सम्मान किया गया।