Move to Jagran APP

भाजपा ने गठित की जिला कार्यकारिणी, बने छह उपाध्यक्ष

जागरण संवाददाता करनाल भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी गठित कर दी गई है। साथ ही मोर्चा अध्यक्षों के नामों की घोषणा भी कर दी गई है। इसमें रजनी परोचा सहित छह उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि छह ही सचिव हैं। भाजपा जिला प्रधान योगिद्र राणा ने बताया कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व हाईकमान से विचार विमर्श के बाद कार्यकारिणी बनाई गई है। इसमें सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। उन्होंने बताया कि छह उपाध्यक्ष बनाए गए हैं जिनमें प्रवीन लाठर मुकेश अरोड़ा संजय राणा अमृतलाल जोशी रजनी परोचा व सुमेर चंद कांबोज के नाम शामिल हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 07:22 AM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 07:22 AM (IST)
भाजपा ने गठित की जिला कार्यकारिणी, बने छह उपाध्यक्ष
भाजपा ने गठित की जिला कार्यकारिणी, बने छह उपाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, करनाल: भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी गठित कर दी गई है। साथ ही मोर्चा अध्यक्षों के नामों की घोषणा भी कर दी गई है। इसमें रजनी परोचा सहित छह उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि छह ही सचिव हैं। भाजपा जिला प्रधान योगिद्र राणा ने बताया कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व हाईकमान से विचार विमर्श के बाद कार्यकारिणी बनाई गई है। इसमें सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। उन्होंने बताया कि छह उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें प्रवीन लाठर, मुकेश अरोड़ा, संजय राणा, अमृतलाल जोशी, रजनी परोचा व सुमेर चंद कांबोज के नाम शामिल हैं। राजबीर शर्मा और सुनील गोयल को महामंत्री बनाया गया है। छह सचिवों की नियुक्ति की गई हैं, इनमें मेघा भंडारी, मंजू बाला, संतोष कश्यप, गुरबक्शीश लाडी, जोगिद्र वाल्मीकि व महीपाल के नाम शामिल हैं।

loksabha election banner

इसी प्रकार बृज गुप्ता को कोषाध्यक्ष, सतीश कालड़ा को कार्यालय निर्माण प्रमुख, श्याम बत्तरा को कार्यालय प्रमुख, डा. अशोक को मीडिया प्रमुख, हरपाल कलामपुरा को मीडिया समन्वय प्रमुख, विकास कथूरिया को आइटी सैल प्रमुख तथा मनप्रीत बावा को आईटी सह प्रमुख नियुक्त किया गया है।

---------------

47 कार्यकारिणी सदस्य बनाए

कार्यकारिणी सदस्यों में सोनिया पंडित, अनिल मेहला, राजेंद्र बीजना, वीर विक्रम, गुलाब कश्यप, रविद्र त्यागी, दीपक गुप्ता, कमलजीत मढाण, नीरू सैनी, रजनी शर्मा, सुरेंद्र उड़ाना, गुरप्रीत भिडर, संजय अरोड़ा, गुलाब मूनक, जगदीश राणा, मनोज वधवा, रघुमल भट्ट, कृष्ण दत्त, रविद्र कुमार, राजेश आर्य, दीपक शर्मा, रणबीर गोयत, अशोक जैन, सुधीर यादव, चरण सिंह, रमेश मिड्डा, यादविद्र आहूजा, संजय गांधी, कुलबीर राणा, सज्जन अत्री, जयपाल वाल्मीकि, सोहन सिंह राणा, जोगिद्र शर्मा, मंजू भाटिया, बलविदर कौर कालड़ा, सीमा खन्ना कश्यप, रजनी चुघ, महेंद्र सिंह, डा. विजेंद्र शर्मा, राजिद्र कुमार, यश मित्तल, सतीश गोयल, राजेश शर्मा, भूपेंद्र बंबोरिया, विकास तंवर, नवीन कुमार एडवोकेट व राजबाला नरूखेड़ी को शामिल किया गया है।

----------------------------

विशेष आमंत्रित सदस्यों में 13 नाम

विशेष आमंत्रित सदस्यों में बृज टक्कर, राजकुमार पालीवाल, अमर ठक्कर, अशोक भंडारी, ईलम सिंह, सुरेंद्र जैन, शेखावत, हरिकृष्ण अरोड़ा, दर्शन सिंह सहगल, सुदर्शन जुनेजा, रघबीर बत्तान, धर्मपाल शांडिल्य व शिवनाथ कपूर को शामिल किया गया है। ----------------------------------

इन्हें बनाया गया मोर्चा अध्यक्ष

नरेंद्र गोरसी को किसान मोर्चा, ललित दाबड़ा को युवा मोर्चा, कृष्ण भुक्कल को एससी मोर्चा, मीनाक्षी भिडर को महिला मोर्चा, सिकंदर सलमानी को अल्पसंख्यक मोर्चा, नंदलाल पांचाल को ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष व रमेश बैरागी को महामंत्री नियुक्त किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.