श्रीराम मंदिर में भोलेनाथ को कराया पंचामृत स्नान
श्रीराम मंदिर सेक्टर आठ में श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को पंचामृत स्नान करवाने के बाद फूलों से श्रृंगार किया।
जागरण संवाददाता, करनाल : श्रीराम मंदिर सेक्टर आठ में श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को पंचामृत स्नान कराने के बाद फूलों से श्रृंगार किया। भगवान शिव शंकर के प्रति अटूट श्रद्धा देखने को मिली। शिव शंकर की महिमा का गुणगान करते श्रद्धालु मस्ती में लीन दिखाई दिए। शिव स्तुति का पाठ किया गया। मुख्य यजमान के रूप में महिद्र वासन परिवार सहित पहुंचे। महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया। विनय सेठ ने हमारे भोले बाबा के ठाठ निराले हैं क्योंकि हम भोले वाले हैं हम बाबा वाले हैं भजन गाया। अनु ने मेरा कोई न सहारा बिन तेरे, मेरा कोई न सहारा बिन तेरे भजन गाकर माहौल को शिवमय कर दिया। समाजसेवी मोनिका कपूर ने महिलाओं के उत्थान को लेकर विचार व्यक्त किए। शिव स्तुति के उपरांत विश्व शांति एवं समृद्धि के लिए हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर हवन संपन्न कराया। पंडित विनोद जोशी ने मंत्र उच्चारण कराया।
इस अवसर पर निर्मल दहिया, तरसेम गुप्ता, एसके मित्तल, जगदीश अरोड़ा, चरणजीत अरोड़ा, अशोक मदान, अक्षय ग्रोवर, गगन सचदेवा, संगीता सचदेवा, मुरारी बत्रा, महेंद्र मोहन बत्रा, चंद्र बत्रा, सीमा बंसल, कमलेश कपूर व अश्विनी कपूर मौजूद रहे।