अखिल भारतीय ब्राह्मण विकास मंच ने सरकार का पुतला फूंककर जताया रोष
मुख्यमंत्री की ओर से ब्राह्मण समाज के एक कार्यकर्ता को धमकी दिए जाने पर समाज के लोगों में रोष बना हुआ है। अखिल भारतीय ब्राह्मण विकास मंच ने गांधी चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
जागरण संवाददाता, करनाल : मुख्यमंत्री की ओर से ब्राह्मण समाज के एक कार्यकर्ता को धमकी दिए जाने पर समाज के लोगों में रोष बना हुआ है। इसी के चलते शनिवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण विकास मंच ने गांधी चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और नारेबाजी की।
मंच के युवा प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र राहड़ा ने कहा कि बीते दिनों एक ब्राह्मण कार्यकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री को मुकुट पहनाने के दौरान सीएम ने कार्यकर्ता को डांटा था। सीएम के इस रवैये से ब्राह्मण समाज में भारी रोष है। विजेंद्र राहड़ा ने कहा कि इससे पहले भी समाज के लोगों को इस सरकार में ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा। युवा ब्राह्मण वर्ग अपने समाज और महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता।
विजेंद्र राहड़ा ने कहा कि 15 सितंबर को हिसार के बरवाला में प्रदेश का ब्राह्मण इकट्ठा होकर सीएम के खिलाफ आगे की रणनीति बनाएगा।
इस अवसर पर नवीन सिरसी, एडवोकेट सुखदेव, सावन कुड़क, अमन पबाना, विशाल राणा, अमन औंगद, सोमदत्त बाल, शुभम रसीन, रवि ब्रास, साहिल चोचड़ा, संदीप नडाना, जोनी सिरसल, रिक्की पाढा, कोकी रसीन, मोहित जुंडला, अनुराग शेखपुरा, एकांत सिरसल, रमन पंडित, अंकुश, अजय व अमित सिरसल मौजूद रहे।