पुष्पलता रोहतक बनी अखिल भारतीय राजीव गांधी ब्रिगेड की प्रदेश महासचिव
अखिल भारतीय राजीव गांधी ब्रिगेड के सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेशाध्यक्ष शिव कुमार ने शिरकत की।उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। देश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, भूखमरी, दलित व पिछड़े वर्गो का जमकर शोषण किया जा रहा है।
संवाद सूत्र, नीलोखेड़ी : अखिल भारतीय राजीव गांधी ब्रिगेड के सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेशाध्यक्ष शिव कुमार ने शिरकत की।
उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। देश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, भूखमरी, दलित व पिछड़े वर्गो का जमकर शोषण किया जा रहा है। आज देश की जनता इन भगवाधारियों से मुक्ति चाहती है। आने वाले 2019 के चुनावों में कांग्रेस बहुमत से सतारूढ़ होगी। इस मौके पर पुष्पलता रोहतक को ब्रिगेड की प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया।
पुष्पलता ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करूंगी। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री सुरमुख ¨सह कश्यप, अडोन प्रदेश सचिव सु¨रद्र चिब्बा, प्रदेश महासचिव कपिल देव, मुखिया बंसी लाल ईश्वर ¨सह, रामेश्वर ¨सह कश्यप, राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार उपस्थित रहे।