Move to Jagran APP

47 दिन बाद घूमेगा रोडवेज का पहिया, आज दो बसें करनाल से अंबाला के लिए होंगी रवाना

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन के कारण करीब 47 दिन से रुके रोडवेज के पहिये एक बार फिर घूमने जा रहे हैं। शुक्रवार को हरियाणा राज्य परिवहन की शुरूआत होने जा रही है। - रोडवेज विभाग ने बसों को किया सैनिटाइज केवल ऑनलाइन टिकटों की बुकिग करने वाले ही कर सकेंगे यात्रा पहले दिन महज दो बसों को ही दौड़ाया जाएगा जागरण संवाददाता करनाल कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन के कारण करीब 47 दिन से रूके रोडवेज के पहिये एक बार फिर घूमने जा रहे हैं। शुक्रवार को हरियाणा राज्य परिवहन की शुरूआत होने जा रही है। करनाल डिपो से अंबाला के लिए दो बसें रवाना होंगी। अभी मुख्यालय की तरफ से केवल एक ही दिन के लिए आदेश आए हैं। बस संचालन को लेकर आगामी रणनीति क्या होगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। करनाल डिपो से केवल अंबाला के लिए ही बस मिलेंगी। अहम बात यह है कि वही लोग सफर कर सकेंगे जिन्होंने ऑनलाइन बुकिग कराई हुई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 May 2020 09:04 AM (IST)Updated: Fri, 15 May 2020 09:04 AM (IST)
47 दिन बाद घूमेगा रोडवेज का पहिया, आज दो बसें करनाल से अंबाला के लिए होंगी रवाना
47 दिन बाद घूमेगा रोडवेज का पहिया, आज दो बसें करनाल से अंबाला के लिए होंगी रवाना

जागरण संवाददाता, करनाल : कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन के कारण करीब 47 दिन से रुके रोडवेज के पहिये एक बार फिर घूमने जा रहे हैं। शुक्रवार को हरियाणा राज्य परिवहन की शुरूआत होने जा रही है। करनाल डिपो से अंबाला के लिए दो बसें रवाना होंगी। अभी मुख्यालय की तरफ से केवल एक ही दिन के लिए आदेश आए हैं। बस संचालन को लेकर आगामी रणनीति क्या होगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। करनाल डिपो से केवल अंबाला के लिए ही बस मिलेंगी। अहम बात यह है कि वही लोग सफर कर सकेंगे जिन्होंने ऑनलाइन बुकिग कराई हुई है। शारीरिक दूरी का ध्यान रखते बस में केवल 30 यात्रियों से ज्यादा नहीं बैठ सकेंगे। बस में सफर करने वाले यात्री, चालक और परिचालक सभी मास्क लगाकर ही रखेंगे। बिना मास्क के बस में बैठने की इजाजत नहीं मिलेगी। बसें सैनिटाइज, सभी यात्रियों की होगी थर्मल स्क्रीनिग

loksabha election banner

रोडवेज बसों को चलाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। करनाल डिपो में सभी बसों को सैनिटाइज किया जा रहा है। शुक्रवार को करनाल से अंबाला दौड़ने वाली बसों को सैनिटाइज करने के बाद उन्हें काउंटर के आगे खड़ा कर दिया गया है। बस में सवार होने वाली सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिग की जाएगी। बस स्टैंड पर व्यवस्था बनाए रखने क लिए परिवहन विभाग ने पुलिस विभाग से भी मदद मांगी है। भीड़ ना हो इसके लिए बस स्टैंड पर लगाए निशान

जिन काउंटरों पर बसें लगाई जाएंगी वहां पर रोडवेज अधिकारियों ने पेंट से मार्किंग करवा दी है। शारीरिक दूरी के नियमों का पालन कराने के लिए बस स्टैंड पर पुलिस कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। सभी बसों के संचालन की तैयारियां भी की जा रही हैं। जैसे ही आदेश आएंगे सभी बसों का संचालन किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो रोडवेज की बसें अभी प्रदेश से बाहर नहीं जाएंगी। यह रहेगी समय सारिणी

प्रस्थान

करनाल से अंबाला कैंट- सुबह साढ़े 8 बजे।

करनाल से अंबाला कैंट- दोपहर डेढ़ बजे वापसी

अंबाला कैंट से करनाल- दोपहर 12 बजे

अंबाला कैंट से करनाल- दोपहर बाद 3 बजे

रोडवेज महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि हमारे पास अभी शुक्रवार को बसें चलाने के लिए ही आदेश आए हैं। आगामी क्या आदेश होंगे अभी इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। मुख्यालय के आदेशानुसार शुक्रवार को दो बसें करनाल से अंबाला के लिए रवाना की जाएंगी। बस में सफर करने वालों के लिए केवल ऑनलाइन टिकट की व्यवस्था ही मान्य है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.