नगर निगम चुनाव : 32 हजार नए युवा मतदाता मेयर पद का तय करेंगे भविष्य
वर्ष 2013 के तुलना में अब बढ़ गए 36 हजार 413 वोट 1
अश्विनी शर्मा, करनाल
वर्ष 2013 के बाद बीते पांच साल में बहुत कुछ बदल गया। कर्णनगरी से सीएम सिटी बने और फिर स्मार्ट सिटी। इस अर्से में मार्डन इंडिया के ख्याल जहन में लेकर चलने वाले युवा आगे आए। पिछले नगर निगम के चुनाव में दिल में वोट डालने की चाहत रखने वाले किशोर अब मतदाता बन चुके हैं। जोश, जुनून व सपनों के साथ आगे बढ़ने वाली यह आबादी भविष्य के मेयर की तहरीर लिखने में अहम भूमिका अदा करेगी। पांच वर्ष में 36 हजार 413 मतदाता बढ़े हैं। इनमें 85 प्रतिशत मतदाता युवा हैं।
पिछले नगर निगम चुनाव में युवाओं ने अपने मत का इस्तेमाल कर पार्षदों के चयन में अपना योगदान दिया था। उस समय 60 से 70 प्रतिशत युवा मतदान में शरीक हुए थे। उस समय मेयर पद का चुनाव सीधे नहीं था। लिहाजा उनकी भूमिका अपने-अपने वार्ड तक ही सीमित थी। अब संख्या भी बढ़ गई और मेयर पद का चुनाव भी प्रत्यक्ष तौर पर है। ऐसे में इन युवाओं को अपनी ओर साधना राजनीतिक दलों के लिए अहम चुनौती है। वर्ष 2013 में मतदाताओं की संख्या 20 लाख नौ हजार 423 थी। अब यह संख्या बढ़कर 24 लाख 58 हजार 36 हो गई है। ये बढ़े हैं मतदाता
आयु वर्ग प्रतिशत
18 से 24 70
25 से 35 15
36 से 50 10
50 से ऊपर 05 युवाओं के हाथों होगी कमान, 14 बूथ बढ़े
हर बूथ पर युवाओं की कमान में रहता है। युवाओं पर ही राजनीतिक दल भरोसा जताते हुए उन्हें अपने अपने बस्तों पर जिम्मेदारी देते हैं तो साथ ही उन्हें अपने अपने बूथ के क्षेत्र में प्रचार का जिम्मा भी। पिछले नगर निगम चुनाव की तुलना में इस बार 14 बूथ बढे हैं। वर्ष 2013 में बूथ की संख्या 206 थी, जो अब बढ़कर 2020 हो गई है। वार्ड-15 में सबसे ज्यादा महिलाएं, 16 में सबसे कम
अमूमन प्रत्येक वार्ड में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से ज्यादा हैं, लेकिन कुछ वार्ड में महिलाओं की सशक्त उपस्थिति है। निगम चुनाव के नजरिये से वार्ड 15 में सबसे ज्यादा महिलाएं हैं। इस वार्ड में सात हजार 893 महिला मतदाता है। जबकि वार्ड 14 में इससे कुछ कम संख्या है। इस वार्ड में महिला मतदाताओं की संख्या सात हजार 368 है। सबसे कम महिला मतदाता वार्ड 16 में है। इस वार्ड में महिलाओं की संख्या तीन हजार 881 है। वार्ड अनुसार महिला पुरुष मतदाताओं की संख्या
वार्ड पुरुष महिला
01 6123 5421
02 5228 4853
03 5110 4569
04 4669 4140
05 5094 4458
06 6391 5528
07 5752 5273
08 5680 5357
09 8052 7863
10 7479 7240
11 6365 5903
12 7097 6661
13 6675 6273
14 8325 7368
15 8659 7893
16 4586 3881
17 7879 6924
18 7103 6488
19 7036 6720
20 5154 4515