वार्डो और सार्वजनिक स्थानों पर लगेंगे 300 बैंच
नगरपालिका शहर के सभी वार्डो और सार्वजनिक स्थानों पर बैंच लगाने का काम शुरू किया है। इसके लिए नगरपालिका ने लगभग 300 बैंच खरीदे है। नगरपालिका अधिकारियों के मुताबिक शहर के 17 वार्डो में बैंच लगाए जाएंगें। प्रत्येक वार्ड में फिलहाल 10-10 बैंच लगाए जाने का प्रावधान रखा गया है। इसके अतिरिक्त अन्य बैंचों को सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जाएगा ताकि लोगों को बैठने के लिए उपयुक्त स्थान मिल सकें। वार्ड पार्षद जरूरत के हिसाब से बैंचों को स्थापित करवा सकता है। नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि बैंच लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है और जल्द ही शहर के सभी वार्डो में बैंच लगा दिए जाएंगें।
संवाद सहयोगी, घरौंडा : नगरपालिका ने शहर के सभी वार्डो और सार्वजनिक स्थानों पर बैंच लगाने का काम शुरू किया है। इसके लिए नगरपालिका ने लगभग 300 बैंच खरीदे हैं। नगरपालिका अधिकारियों के मुताबिक, शहर के 17 वार्डो में बैंच लगाए जाएंगें। प्रत्येक वार्ड में फिलहाल 10-10 बैंच लगाए जाने का प्रावधान रखा गया है। इसके अतिरिक्त अन्य बैंचों को सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जाएगा, ताकि लोगों को बैठने के लिए उपयुक्त स्थान मिल सकें। वार्ड पार्षद जरूरत के हिसाब से बैंचों को स्थापित करवा सकते हैं। नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि बैंच लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है और जल्द ही शहर के सभी वार्डो में बैंच लगा दिए जाएंगे।