पहले साढ़े चार घंटे में 25.2 फीसद मतदान, दूसरे में 61.8 फीसद पहुंचा
जागरण संवाददाता, करनाल सुबह साढ़े सात बजे 5.0 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच मतदान शुरू हु
जागरण संवाददाता, करनाल
सुबह साढ़े सात बजे 5.0 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच मतदान शुरू हुआ। ठंड का असर मतदान केंद्रों पर साफतौर पर देखने को मिला। इक्का-दुक्का लोग ही पहले एक घंटे में मतदान करने पहुंचे। स्थिति यह रही कि 224 बूथों पर सुबह नौ बजे तक महज 11 फीसद ही वोट डाले गए। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा मतदान केंद्रों पर लोग आना शुरू हुए। दोपहर 12 बजे तक भी महज 25.2 प्रतिशत ही मतदान हो पाया। दोपहर तीन बजे 44.9 फीसदी हुआ। आखिर के साढ़े 4 घंटे में मतदान ने स्पीड पकड़ी। शाम साढ़े चार बजे मतदान केंद्रों के दरवाजे बंद कर दिए। उससे पहले जो वो¨टग करने का इच्छुक था उनको मतदान केंद्र में एंट्री दे दी गई। शाम साढ़े सात बजे तक यह आकड़ा 61.8 फीसद में तबदील हो गया। आखिर समय में मतदान प्रतिशत में उछाल
ज्यादातर लोग सुबह घरों का कामकाज निपटाने के बाद ही मतदान करने के लिए निकले। मतदान का आखिर समय साढ़े चार बजे निर्धारित था। ऐसे में दोपहर के बाद पो¨लग बूथों पर लोगों की उपस्थिति कम देखकर उम्मीदवारों के भी होश फाख्ता हो गए। उम्मीदवारों ने वाहनों को हायर किया। मतदान सूची में चेक किया कि वह कौन सा वोट है जो पोल नहीं हुआ। ऐसे वोटों को चिह्नित कर घरों से लाया गया। जो बीमार थे, दिव्यांग थे उनको अपनी ही गाड़ी में लाया गया और वापस छोड़ने की भी जिम्मेदारी ली। अपने पक्ष में मतदान करने के लिए आखिर समय में उम्मीदवारों ने पूरी ताकत झोंक दी। तीन बजे तक यूं चला मतदान का सिलसिला
टाइम मतदान फीसद में
9.30 11.0
11.40 25.2
3.09 44.9 चार बजे के बाद यूं पकड़ी रफ्तार
4.00 52.2
4.40 54.4
5.10 56.7
5.20 58.2
5.30 59.6
6.00 60.9
6.30 61.4
7.30 61.8