16 सहायक उप-निरीक्षकों को पदोन्नति, बने उप-निरीक्षक
पुलिस अधीक्षक कमांडो किरत पाल सिंह ने शुक्रवार को 16 सहायक उप-निरीक्षकों को पदोन्नति देकर उप-निरीक्षक पदोन्नत किया। सहायक उप निरीक्षक विनय कुमार रविन्द्र सिंह नवीन कुमार सुनील कुमार भगत सिंह आनंद कुमार विनोद कुमार बलजीत सिंह जय सिंह सिद्धार्थ संदीप कुमार वीरेन्द्र कुमार जितेन्द्र कुमार गुलाब सिंह विनोद कुमार सुनील कुमार को पदोन्नति दी गई है।
जागरण संवाददाता, करनाल : पुलिस अधीक्षक कमांडो किरतपाल सिंह ने शुक्रवार को 16 सहायक उप-निरीक्षकों को पदोन्नति दी। उप निरीक्षक पद पर सहायक उप निरीक्षक विनय कुमार, रविन्द्र सिंह, नवीन कुमार, सुनील कुमार, भगत सिंह, आनंद कुमार, विनोद कुमार, बलजीत सिंह, जय सिंह, सिद्धार्थ, संदीप कुमार, वीरेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार, गुलाब सिंह, विनोद कुमार, सुनील कुमार को पदोन्नति दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और ईमानदारी व कर्मठतापूर्वक ड्यूटी करके पुलिस की छवि अच्छी बनाने तथा मानवता के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर कल्याण निरीक्षक रणबीर शर्मा, निरीक्षक अशोक कुमार, मनबीर सिंह, जितेन्द्र, उप-निरीक्षक रविंद्र पाल, शिव कुमार, देवेन्द्र मौजूद थे।