10.2 एमएम बारिश से बढ़ी ठंड, आज मौसम साफ रहने की संभावना
देर रात शुरू हुई बारिश ने ठंडक बढ़ा दी है। क्षेत्र में 10.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। 4.
जागरण संवाददाता, करनाल: देर रात शुरू हुई बारिश ने ठंडक बढ़ा दी है। क्षेत्र में 10.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। 4.8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा से मौसम ठंडा हो गया। कृषि विभाग ने का कहना है कि गेहूं की फसल को इस बारिश से कोई नुकसान नहीं है। बारिश से बेल वाली सब्जियां प्रभावित हुई हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान गिरावट के साथ 21 और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 100 फीसदी दर्ज की गई है जो शाम को घटकर 66 फीसदी रह गई। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। दो मार्च को फिर से मौसम यूटर्न ले सकता है। पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखा सकता है। स्वास्थ्य पर दिख रहा मौसम बदलाव का असर
मौसम बदलाव का स्वास्थ्य पर असर देखने को मिल रहा है। इस दिनों खांसी-जुकाम व वायरल के केसों में इजाफा हो रहा है। नागरिक अस्पताल के डॉ. नीरज कुमार ने कहा कि लोगों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है। हल्की सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।