Move to Jagran APP

योग्यता के आधार पर युवाओं को मिल रहा रोजगार : अशोक गुर्जर

संवाद सहयोगी सीवन भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरी

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 07:13 AM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 07:13 AM (IST)
योग्यता के आधार पर युवाओं को मिल रहा रोजगार : अशोक गुर्जर
योग्यता के आधार पर युवाओं को मिल रहा रोजगार : अशोक गुर्जर

संवाद सहयोगी, सीवन : भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरी ईमानदारी से कार्य करते हुए प्रदेश को आगे की और ले जा रहे हैं। प्रदेश में विकास कार्यों के नए-नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। पिछले छह वर्षो से जब से प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बने हैं, तभी से प्रदेश पर लगा भ्रष्टाचार व क्षेत्रवाद का कलंक समाप्त हो गया है। गुर्जर शनिवार को यहां एक प्रतिष्ठान में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

loksabha election banner

अशोक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सरकारी नौकरियों में पर्ची व खर्ची की प्रथा को समाप्त करके योग्यता को आधार बना दिया है। यही कारण है कि आज प्रदेश के युवाओं के हाथ में किताबें होती हैं और वे कोचिग सेंटरों पर बच्चों की काफी भीड़ होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा करवाए जा रहे चहुंमुखी विकास व बनाई जा रही नीतियों का देश के कई प्रदेश भी अनुसरण कर रहे हैं। यह सब प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से हुआ है। पिछले छह वर्षो में प्रदेश में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य हुए हैं। पिछले वर्ष कोरोना महामारी के कारण कुछ विकास कार्य प्रभावित हुए थे, लेकिन जैसे इस महामारी का प्रकोप कम हुआ, वैसे ही अब विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले चार वर्षों में तो पूरे प्रदेश की तस्वीर ही बदल जाएगी। समान रूप से विकास करवाया जा रहा है। इस अवसर पर सतीश मुंजाल, आदित्य भारद्वाज, बलविद्र जांगड़ा, कृष्ण मिड्ढा, नीटू, मोती राम व सुभाष भगत मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.