Move to Jagran APP

नप से हटेंगे आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारी, यूनियन ने किया विरोध

सरकार की ओर से कुछ दिन पहले नियमित क्लर्कों की भर्ती की गई थी। नगर परिषद को भी सात नए क्लर्क मिल गए हैं। इनमें से छह ने कार्यभार भी संभाल लिया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 06:03 AM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 06:03 AM (IST)
नप से हटेंगे आउटसोर्सिंग पर लगे  कर्मचारी, यूनियन ने किया विरोध
नप से हटेंगे आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारी, यूनियन ने किया विरोध

जागरण संवाददाता, कैथल : सरकार की ओर से कुछ दिन पहले नियमित क्लर्कों की भर्ती की गई थी। नगर परिषद को भी सात नए क्लर्क मिल गए हैं। इनमें से छह ने कार्यभार भी संभाल लिया है। अब इनके स्थान पर पहले काम करने वाले सात आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारियों को हटाने की तैयारी की जा रही है। इसके खिलाफ कर्मचारी यूनियन ने भी मोर्चा खोल दिया है।

loksabha election banner

कर्मचारियों ने नप कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन दिया है। उसमें लिखा है कि अगर कर्मचारियों को हटाया गया तो हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। यूनियन के प्रधान महेंद्र ने बताया कि आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारियों की छंटनी सहन नहीं की जाएगी। कर्मचारी कोरोना काल में भी काम कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें नौकरी से हटाना गलत है। इसके अलावा कर्मचारियों ने अपनी पुरानी मांगों को पूरा करने के लिए भी ईओ से बात की। उन्होंने कहा कि सफाई को लेकर शहर में आठ प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां सफाई कर्मचारी हाजिरी लगाते हैं। उन सभी स्थानों पर कमरे और शौचालयों का निर्माण किया जाना चाहिए। कचरा उठाने के लिए हाथ रेहड़ी और रिक्शा खरीदी जाए ताकि कर्मचारियों को कोई परेशानी ना हो। ईओ अशोक कुमार ने उन्हें सभी मांगों को जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर शिवचरण, विक्की, सतपाल मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.