राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जीता दूसरा पुरस्कार
आरकेएसडी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष (मेडिकल) के विद्यार्थियों ने जूलॉजी विषय में राजकीय कॉलेज जींद में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में दूसरा पुरस्कार हासिल किया।
जागरण संवाददाता, कैथल : आरकेएसडी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष (मेडिकल) के विद्यार्थियों ने जूलॉजी विषय में राजकीय कॉलेज, जींद में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में दूसरा पुरस्कार हासिल किया। इससे कुछ दिन पहले उनके मॉडल को जूलॉजी में जोनल साइंस प्रदर्शनी जो राजकीय कॉलेज नरवाना में हुई थी, उसमें प्रथम पुरस्कार मिला था। जूलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. गगन मित्तल और प्रो. पूजा गोयल के मार्गदर्शन में अभिषेक और सलोनी ने ई-डीएनए विषय पर मॉडल बनाया। मॉडल को विशेषज्ञों के साथ-साथ प्रदर्शनी के आगंतुकों ने भी सराहा। पिछले सात वर्षों से जूलॉजी विभाग के विज्ञान मॉडल ने जोनल और राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में पुरस्कार जीते हैं। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने छात्रों और जूलॉजी विभाग के प्रो. साथियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। कॉलेज प्रधान साकेत मंगल ने भी छात्रों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी।