राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत किया जाएगा महिलाओं को जागरूक: डीसी
डीसी सुजान सिंह ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिला में राष्ट्रीय पोषण अभियान 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। जिले को कुपोषणमुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत विभिन्न गतिविधियां चलाई जाएंगी।
जागरण संवाददाता, कैथल : डीसी सुजान सिंह ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिला में राष्ट्रीय पोषण अभियान 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। जिले को कुपोषणमुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत विभिन्न गतिविधियां चलाई जाएंगी। ग्राम, खंड और जिला स्तर पर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। कोरोना महामारी के फैलाव को रोकने और महिलाओं के स्वास्थ्य के दृष्टिगत मास्क व सैनिटाईजर का प्रयोग करने, आपसी शारीरिक दूरी के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। महिलाओं के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए गर्भावस्था से लेकर बच्चे के जन्म से दो वर्ष की उम्र तक पर्याप्त पोषण, उचित स्वास्थ्य व सही देखभाल के बारे में महिलाओं को बताया जाएगा। इसके साथ ही पोषण तत्वों से भरपूर भोजन, जिसमें अनाज, दालें, हरी पत्तेदार सब्जियां और फलों का सेवन इत्यादि करना शामिल रहेगा।