Move to Jagran APP

छठ पर्व : घरों की सजावट में लगीं महिलाएं

छठ पर्व को लेकर तीन दिन तक व्रत रखने व पूजा को लेकर महिलाओं ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए घरों में साफ-सफाई करने के बाद अब साज सज्जा का कार्य भी शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Oct 2019 09:26 AM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2019 09:26 AM (IST)
छठ पर्व : घरों की सजावट में लगीं महिलाएं
छठ पर्व : घरों की सजावट में लगीं महिलाएं

जागरण संवाददाता, कैथल : छठ पर्व को लेकर तीन दिन तक व्रत रखने व पूजा को लेकर महिलाओं ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए घरों में साफ-सफाई करने के बाद अब साज सज्जा का कार्य भी शुरू कर दिया है। पूजा के दौरान प्रयोग की जाने वाले सामग्री जुटाई जा रही है। बता दें कि शहर में बाबा शीतलपुरी डेरा के घाट पर 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक यह पर्व मनाया जाएगा। पर्व को लेकर पूर्वाचल से आकर बसे लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाओं का मानना है कि इस पर्व के दौरान तीन दिनों तक पूरे श्रद्धाभाव से पूजा करने से मन वांछित फल की प्राप्ति होती है। विधि विधान से की जाती पूजा

loksabha election banner

छठ पर्व मनाने वाली जन विकास समिति के उप प्रधान जय किशन ने बताया कि छठ पर्व काफी पवित्र पर्व है। इस पर्व के दौरान पूरे विधि विधान से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जन विकास सेवा समिति इसे पिछले पांच वर्षो से इस महापर्व को मना रही है।

जन विकास समिति के सचिव डॉॅ. सदन राय ने बताया कि हिदुओं का महान पर्व छठ पर्व है। जो कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से शुरू होकर सप्तमी तिथि तक चलता है। इस पर्व में मुख्य रूप से भगवान सूर्य को अ‌र्घ्य देकर उनकी लगातार तीन दिन तक पूजा की जाती है। यह पर्व पिछले कई सदियों से मनाया जा रहा है।

महिलाओं में काफी उत्साह

छठ पर्व मनाने वाली महिला हेमलता ने बताया कि छठ पर्व के दौरान वे तीन दिन तक नए वस्त्र पहनती हैं। इस पर्व को महिलाओं में काफी उत्साह रहता है। इस पर्व के दौरान तीन दिन तक लहसुन और प्याज खाना बंद कर दिया जाता है। पूरे विधि विधान से पूजा करने के साथ खान पान में काफी सावधानियां बरती जाती है। महिला शीला देवी ने बताया कि वह छठ पर्व की तैयारियां दिवाली से पहले ही शुरू कर देती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.