Move to Jagran APP

महिला ने फंदे पर लटक दी जान ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

गुहला के डेरा भाग ¨सह में एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के परिजनों ने पति व सास पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 10:26 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 10:26 PM (IST)
महिला ने फंदे पर लटक दी जान  ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
महिला ने फंदे पर लटक दी जान ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

जागरण संवाददाता, कैथल :

loksabha election banner

गुहला के डेरा भाग ¨सह में एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के परिजनों ने पति व सास पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में सरदूलगढ़ मानसा (पंजाब) लवली ने आरोप लगाया कि उसकी बहन पूजा (21) की शादी डेरा भाग ¨सह निवासी दीपक के साथ 2017 में हुई थी। शादी में अपनी हैसियत से भी बढ़कर दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। ज्यादा दहेज के लिए ससुराल के लोग उसकी बहन को परेशान करने लगे। यहां तक की मारपीट भी की जाती थी। आरोप है कि पांच नवंबर को उसकी बहन पूजा की उसके पति दीपक व सास शकुंतला ने गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में उसे फांसी पर लटका दिया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके का दौरा किया।

बाक्स-

मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जगबीर ¨सह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवाकर शव मायके वालों को सौंप दिया है। आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.