Move to Jagran APP

23 निजी बसों का घूमा पहिया यात्रियों की संख्या नाममात्र

अनलॉक वन दो में शनिवार से प्राइवेट बसों का पहिया घूमना शुरू हो गया है। पहले दिन 23 बसों का संचालन हुआ। लेकिन यात्रियों की संख्या नाममात्र ही रही।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 09:44 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 09:44 AM (IST)
23 निजी बसों का घूमा पहिया यात्रियों की संख्या नाममात्र
23 निजी बसों का घूमा पहिया यात्रियों की संख्या नाममात्र

जागरण संवाददाता, कैथल:

loksabha election banner

अनलॉक वन दो में शनिवार से प्राइवेट बसों का पहिया घूमना शुरू हो गया है। पहले दिन 23 बसों का संचालन हुआ। लेकिन यात्रियों की संख्या नाममात्र ही रही। बसों को सबसे पहले सैनिटाइज करवाया गया उसके बाद बूथ पर बसें लगाई गई। कैथल से गुहला का रूट पर 10 यात्रियों ने सफर तय किया। सबसे कम यात्री राजौंद रूट पर रहे। बसों को चलने से पहले रोडवेज विभाग के अधिकारियों द्वारा बसों के प्रबंध का जायजा लिया। बसों में सैनिटाइजर व सीटों को मार्क किया गया। बस की तीन सीट पर दो यात्रियों को बैठाया गया। दो सीटर पर एक यात्री को बैठाया गया।

बसों में ये किए प्रबंध-

प्राइवेट बसों में कोरोना संक्रमण बीमरी से बचने के लिए मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था की हैं। चालक व परिचालक को मास्क लगाना अति जरूरी होगा। रोजाना डिपो में बसों को सैनिटाइजर करना पड़ेगा। चालक को सीट पर बैठने से पहले सफाई की व्यवस्था रखनी पड़ेगी। यात्रियों को मास्क के बिना बस में प्रवेश नहीं देना है। खासी, जुकाम के मरीज की तुरंत स्वास्थ्य विभाग के नंबर पर सूचना देनी होगी। प्राथमिक चिकित्सा का बॉक्स होना जरूरी है।

ग्रामीणों को मिलेगी राहत

जाखौली निवासी संदीप ने बताया कि प्राइवेट बसें चलने से ग्रामीण लोगों को आने जाने में राहत मिलेगी। लॉकडाउन के समय से अपने काम धंधा पर पहुंचने के लिए पैसे ज्यादा खर्च करने पड़ते थे। लेकिन अब बस चलने के बाद समय पर काम धंधा पर आ जा सकते है। पैसे की बचत होगी।

पैसे और समय की बचत होगी

मटौर निवासी रणधीर ने बताया कि लोकल रूटों पर प्राइवेट बसों को चलाया जा रहा है। लॉकडाउन से ही ये बसें बंद थी। शहर पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी। अब आसानी से शहर आ जा सकते हैं। पैसे व समय की बचत होगी। टाइम से घर पहुंच जाएंगे।

सभी बसों का रूट व समय निर्धारित कर दिया गया

टीएम कमलजीत ने बताया प्राइवेट बसों का संचालन किया गया है। लॉकडाउन से बसें बंद थी सभी बसों की सुबह चलने से पहले व्यवस्था की जांच की है। उसके बाद सभी बसों का रूट व समय निर्धारित कर दिया गया है। ताकि बसें चलने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। पहले दिन 23 बसों का संचालन हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.