लगातार दो दिन हुई बरसात से खेतों में जलजमाव
क्षेत्र में पिछले दो दिन तक लगातार हुई बरसात से खेतों में जल जमाव हो गया है। जिससे किसानों को इस बात का भय सताने लगा है। यदि बरसात इसी प्रकार से चलती रही तो उनकी गेहूं की फसल को काफी नुकसान होगा।
संस, ढांड: क्षेत्र में पिछले दो दिन तक लगातार हुई बरसात से खेतों में जल जमाव हो गया है। जिससे किसानों को इस बात का भय सताने लगा है। यदि बरसात इसी प्रकार से चलती रही तो उनकी गेहूं की फसल को काफी नुकसान होगा।
किसान बलकार सिंह, ईश्वर सिंह, सोमदत्त, बलजीत सिंह, सावन कुमार, प्रवीण कुमार ने बताया कि गत दिनों हुई लगातार बरसात के कारण खेतों में पानी ठहर गया था। जिससे गेहूं की फसल पीली पड़नी शुरू हो गई थी। उसमें यूरिया खाद डाल कर उसे संभाल रहे थे कि फिर से बरसात हो रही है। जिससे खेतों में एक बार फिर पानी जमा हो गया है।
बरसात से सरसों की फसल को नुकसान
संस, राजौंद : पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बरसात से लोगों को अभी राहत मिलती नजर नहीं आ रही। आलम यह है कि लोग बरसात व सर्द हवाओं के कारण घरों में ही दुबककर रह गए हैं। बरसात के कारण दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित होकर रह गई है। लगातार हो रही बरसात से फसलों को भी नुकसान होने लगा है। इस मौसम में सब्जियों को अधिक नुकसान है। सब्जी उगाने वाले किसानों ने बताया कि लगातार बरसात से सब्जी को काफी नुकसान होगा। उधर, सरसों की फसल को भी नुकसान के अनुमान लगाए जा रहे हैं।
किसान राजबीर, रामकुमार व सतपाल ने बताया कि जनवरी माह में मौसम सामान्य न होने से सरसों की फसल को नुकसान हो रहा है। इस बार अच्छे उत्पादन की उम्मीद थी, लेकिन बरसात ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। इस बरसात से सरसों ही नहीं सब्जियों की फसल भी प्रभावित हो रही है। अब सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी होगी।