Move to Jagran APP

नप चुनावों के लिए मतदाता सूची तैयार, 26 तक आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं शहरवासी

नगर परिषद की तरफ से नप चुनावों के लिए आगामी मतदाता सूची को तैयार कर दिया गया है। शहर के लोगों से मतदाता सूची को लेकर आपत्ति मांगी गई हैं। शहरवासियों की तरफ से 26 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज करवाई जा सकती हैं। बता दें कि जून में मौजूदा पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उसके बाद वर्तमान मतदाता सूची के आधार पर ही चुनाव होने हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Apr 2021 10:57 PM (IST)Updated: Tue, 20 Apr 2021 10:57 PM (IST)
नप चुनावों के लिए मतदाता सूची तैयार, 26 तक आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं शहरवासी
नप चुनावों के लिए मतदाता सूची तैयार, 26 तक आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं शहरवासी

जागरण संवाददाता, कैथल : नगर परिषद की तरफ से नप चुनावों के लिए आगामी मतदाता सूची को तैयार कर दिया गया है। शहर के लोगों से मतदाता सूची को लेकर आपत्ति मांगी गई हैं। शहरवासियों की तरफ से 26 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज करवाई जा सकती हैं। बता दें कि जून में मौजूदा पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उसके बाद वर्तमान मतदाता सूची के आधार पर ही चुनाव होने हैं। नप की तरफ से शहर के 31 वार्डो के लिए दो लाख दो हजार 210 लोगों की मतदाता सूची तैयार की है। इनमें से 53 हजार 754 पुरुष हैं और 48 हजार 556 महिलाएं हैं। वार्ड नंबर दस में सबसे अधिक पांच हजार 46 मतदाता हैं और वार्ड 11 में सबसे कम एक हजार 350 मतदाता हैं। वोटर लिस्ट को लेकर आपत्ति दर्ज करने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। हर टीम में तीन सदस्य शामिल हैं और सभी टीमों को अलग-अलग वार्ड दिए गए हैं। टीम में एक अधिकारी, एक नप जेई और एक पटवारी को शामिल किया गया है। इस वार्ड में हैं इतनी वोट वार्ड नंबर पुरुष वोट महिला वोट कुल वोट एक 2090 1854 3944 दो 2195 1989 4184 तीन 1296 1199 2495 चार 2093 1907 4000 पांच 1609 1437 3046 छह 1887 1619 3506 सात 1944 1830 3774 आठ 2024 1833 3857 नौ 2155 1974 4129 10 2653 2393 5046 11 720 630 1350 12 1892 1623 3515 13 857 766 1623 14 1456 1341 2797 15 1476 1370 2846 16 1646 1511 3157 17 1223 1068 2291 18 2161 1826 3987 19 1185 1087 2272 20 2340 1992 4332 21 2503 2206 4709 22 1733 1689 3422 23 1611 1470 3081 24 1162 1043 2205 25 1287 1172 2459 26 1522 1313 2835 27 2070 1947 4017 28 1736 1637 3373 29 1527 1355 2882 30 1784 1681 3465 31 1917 1694 3611

loksabha election banner

बॉक्स

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि नगर परिषद चुनावों को लेकर मतदाता सूची फाइनल कर दी गई है। सभी 31 वार्डो में दो लाख दो हजार 210 मतदाता हैं। 26 अप्रैल तक मतदाता सूची को लेकर लोगों से आपत्ति मांगी गई हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.