वोट तो हमनैये देणी है, तो ऐसे नेता को देंगे जो साफ सुथरी छवि का हो
विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनावी माहौल भी काफी गर्माया हुआ है। सभी स्थानों पर लोगों की जुबां पर केवल चुनावी चर्चा है। सबसे अधिक चर्चाएं गांव की चौपालों पर चल रही है। गांव के बुजुर्गों में चुनाव को लेकर अधिक रूचि है। चुनाव को लेकर शनिवार को दैनिक जागरण की टीम ने गांव शेरगढ़ का दौरा करके यहां के ग्रामीणों व अन्य बुजुर्गों से चुनावी माहौल पर बातचीत की।
जागरण संवाददाता, कैथल : विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनावी माहौल भी काफी गर्माया हुआ है। सभी स्थानों पर लोगों की जुबां पर केवल चुनावी चर्चा है। सबसे अधिक चर्चाएं गांव की चौपालों पर चल रही है। गांव के बुजुर्गों में चुनाव को लेकर अधिक रूचि है। चुनाव को लेकर शनिवार को दैनिक जागरण की टीम ने गांव शेरगढ़ का दौरा करके यहां के ग्रामीणों व अन्य बुजुर्गों से चुनावी माहौल पर बातचीत की। गांव में कुल 1300 मतदाता है, गांव की इतिहास भी महा भारतकालीन है। चौपाल की चर्चा में बुजुर्गों ने गांव की समस्याओं के निपटारा करने वाले नेता को प्राथमिकता देने की बात कही। गांव के मुख्य चबूतरे पर बैठे बुजुर्गों ने कहा, म्हारे गाम मैं पीने की पानी की समस्या कई सालां से तै है, इस समस्या नै तो मुदत होगी, इसका समाधान तो कौन्या लिकड़ा, यो गाम शहर तै घणी दूर न होकै, लवै पड़े, उरै फेर भी नहरी पानी ना मिल सकया है, जै आड़ै नहरी पानी मिल गया तो वारै न्यारे होजेंगे। अच्छे काम करण आलै नेता ने एक बार जरूर मौका मिलणा चाहिए
बुजुर्ग दलबीर ने कहा, चुनाव तो चाहे जो भी हो, वोट तो आम जनता ने देणी सै, हाम तै साफ सुथरे नेता ने ही वोट देकै जितावागें। जै नेता साफ सुथरी छवि का होग्या तै वा गाम तै लेके शहर की समस्यां का समाधान करावेगा। वहीं, बुजुर्ग रमेश ने कहा, अच्छे काम करण आलै नेता ने एक बार जरूर मौका मिलणा चाहिए। जनता उसके हक मैं वोट देकै बदलाव ल्यावे। सरकार तो हाम जिसे लोगां नै ही बणानी सै, क्यों ना साफ सुथरे नेता ने ही वोट देवैं।
युवाओं तै घणे रोजगार मिलणे चाहिए
बुजुर्गों के बीच बैठे युवा अमरजीत ने कहा कि, म्हारे बरगै नौजवान बालक तो बेरोजगारी तै दुखी होलिये। युवाओं तै घणे रोजगार मिलणे चाहिए। युवाओं कै घणा पढ़ा लिख जाने के बाद भी रोजगार कै क्षेत्र मैं कोई तरक्की ना हो पाई सै। जे गाम के युवाओं तै रोजगार मिलेगा तो ग्रामीण आंचल में रहण आले लोगां का तो विकास अपणै आप होजैगा।