दिल्ली पब्लिक स्कूल में मनाया वन महोत्सव
पर्यावरण सहेजने के दिल्ली पब्लिक स्कूल में 2 से 7 जुलाई तक वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सप्ताह भर विद्यार्थियों के बीच वन संरक्षण को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Jul 2018 01:18 AM (IST)Updated: Sun, 08 Jul 2018 01:18 AM (IST)
जासं, कैथल : पर्यावरण सहेजने के दिल्ली पब्लिक स्कूल में 2 से 7 जुलाई तक वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सप्ताह भर विद्यार्थियों के बीच वन संरक्षण को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। अंतिम दिन विद्यार्थियों ने वन संरक्षण पर ही रंग बिरंगे पोस्टर बनाए और स्लोगन लिखे। उसके बाद सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने स्कूल प्रागंण में पौधरोपण किया। प्राचार्या रॉनी थॉमस और चेयरमैन सतीश बंसल ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह पौधा रोपण करने के लिए प्रेरित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें