Move to Jagran APP

संयुक्त राष्ट्र संघ विश्व के देशों को करता एकजुट : अरोड़ा

डा. भीम राव आंबेडकर राजकीय कालेज में संयुक्त राष्ट्र संघ के 75वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कालेज के सभी स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 06:14 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 06:14 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र संघ विश्व के देशों  को करता एकजुट : अरोड़ा
संयुक्त राष्ट्र संघ विश्व के देशों को करता एकजुट : अरोड़ा

जागरण संवाददाता, कैथल : डा. भीम राव आंबेडकर राजकीय कालेज में संयुक्त राष्ट्र संघ के 75वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कालेज के सभी स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। प्रोफेसर जसपाल मलिक ने संयुक्त राष्ट्र संघ के महत्व पर अपने विचार रखे। मलिक ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ विश्व के सभी देशों को कैसे एकजुट करके रखता है।

loksabha election banner

इस मौके पर उप-प्राचार्य डा. सुनीता अरोड़ा ने संयुक्त राष्ट्र संघ भूमिकाओं का विस्तार से वर्णन किया। बताया कि कैसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विश्व के सभी देशों को एकजुट करके कोरोना महामारी से लड़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रो. अनुराधा ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर मंच संचालन राम गोपाल ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.