जरूरतमंदों की सहारा बनी उमंग उत्सव सोसाइटी
कोरोना की दूसरी लहर में उमंग उत्सव वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य जरूरतमंदों का सहारा बने हुए हैं। जरूरतमंदों को न केवल भोजन मुहैया करवाया जा रहा है बल्कि राशन की किट वितरित कर रहे हैं।
जागरण संवाददाता, कैथल:
कोरोना की दूसरी लहर में उमंग उत्सव वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य जरूरतमंदों का सहारा बने हुए हैं। जरूरतमंदों को न केवल भोजन मुहैया करवाया जा रहा है, बल्कि राशन की किट वितरित कर रहे हैं।
पिछले वर्ष भी संस्था के सदस्यों द्वारा 500 के करीब सूखे राशन की किट वितरित की थी। इस वर्ष भी अब तक 100 किट बांट चुके है प्रधान कमल मित्तल ने बताया कि कोई भूखा न सोए, इसके लिए समिति के सदस्य जरूरतमंद लोगों तक राशन उपलब्ध करवा रहे है। समिति सदस्यों द्वारा शहर और विभिन्न गांवों में जाकर जरूरतमंद परिवारों की पहचान की जाती है। इसके बाद उन्हें राशन वितरित कर दिया जाता है।
जरूरतमंद को समिति सदस्यों द्वारा एक महीने का राशन दिया जा रहा है। जिसमें दाल, चीनी ,चाय पत्ती, तेल, बिस्कुट-नमकीन, आलू व प्याज, साबुन इत्यादि चीजें शामिल हैं।
बॉक्स-शहर को करवाया सैनिटाइजर
संस्था के सदस्यों ने कोरोना महामारी से बचने के लिए पूरे शहर को सैनिटाइजर करवाया। सुबह संस्था के सदस्य सैनिटाइजर के लिए निकलते थे, पूरा दिन शहर में सैनिटाइजर करते है। समिति सदस्यों का कहना है कि कोरोना बीमारी के संक्रमण को रोकने के लिए समिति ने ये मुहिम चलाई है। इस मुहिम का मकसद घरों को साफ सुथरा व लोगों को बीमारी से बचाना है।
बॉक्स-टीकाकरण कैंप लगवा रहे है समिति के सदस्य
राजकुमार जिदल ने बताया कि समिति के सदस्यों द्वारा प्रशासन के साथ मिलकर टीकाकरण कैंप लगवाया गया है। ताकि ज्यादा से लोगों को वैक्सीन लगवाई जाए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि बीमारी से बचने के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं। दो गज व मास्क के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
ये कर रहे हैं सहयोग :
समिति द्वारा शुरू किए गए इस अभियान में अरुण सर्राफ, राजकुमार, बख्शीश, नरेंद्र गुप्ता, राहुल खुरानिया, अमित सहयोग कर रहे हैं। इसके अलावा यदि कोई अन्य सामाजिक कार्यकर्ता संगठन का सहयोग करता है तो उसका सहयोग लिया जाता है।