Move to Jagran APP

नप की ओर से कचरा उठान पर छह महीने में खर्च होंगे 20 लाख

नगर परिषद की ओर से शहर में बनाए गए कचरा प्वांइट से कचरा उठाने को लेकर टेंडर लगाया जाएगा। छह महीने में नप की ओर से 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शहर में छोटे-बड़े करीब 55 कचरा प्वाइंट बनाए गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 09:13 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 09:13 AM (IST)
नप की ओर से कचरा उठान पर छह महीने में खर्च होंगे 20 लाख
नप की ओर से कचरा उठान पर छह महीने में खर्च होंगे 20 लाख

जागरण संवाददाता, कैथल: नगर परिषद की ओर से शहर में बनाए गए कचरा प्वांइट से कचरा उठाने को लेकर टेंडर लगाया जाएगा। छह महीने में नप की ओर से 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शहर में छोटे-बड़े करीब 55 कचरा प्वाइंट बनाए गए हैं। जो एजेंसी ठेका लेगी उसे इन कचरा प्वाइंट से कचरा उठाकर खुराना रोड स्थित कचरा डंपिग प्लांट पर डालना होगा। शहर से रोजाना 60 से 70 टन कचरा निकलता है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि मात्र कचरा उठान को लेकर अलग से टेंडर लगाया जा रहा है। इसके अलावा नप की ओर से डोर टू डोर कचरा उठान पर 15 लाख रुपये महीना खर्च किया जा रहा है। पहले इस एजेंसी के कर्मचारी ही कचरा उठाते थे, लेकिन करीब चार महीने से उन्होंने प्वाइंट से कचरा उठान का कार्य बंद कर दिया था। तब से नप के कर्मचारी ही कचरा उठाने का काम कर रहे हैं। कचरा उठान के लिए नप ने ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली किराए पर लिए हैं। वाहनों के मालिक अलग-अलग हैं, जिस कारण उठान ठीक नहीं हो पाता। अब ठेका होने से एक ही एजेंसी के सभी वाहन लग जाएंगे, जिससे काम भी ठीक होगा।

loksabha election banner

कचरा प्वाइंट से नहीं उठ रहा कचरा

करीब दो दिनों से शहर में बनाए गए कचरा प्वाइंट से कचरा नहीं उठाया जा रहा है। करनाल रोड, ढांड रोड, अमरगढ़ गामड़ी पर कचरा उठान की ज्यादा समस्या रहती है। करनाल रोड पर सड़क के पास ही कचरा प्वाइंट बनाया गया है। ऐसे में कचरा सड़क तक आ जाता है। कचरे के ढेर पर बेसहारा पशु भी मुंह मारते रहते हैं, जिससे कोई हादसा भी हो सकता है। कचरा उठान न होने के कारण आस-पास बदबू का माहौल बना रहता है।

नया टेंडर लगाया जा रहा

नगर परिषद सुपरिटेंडेंट और सफाई शाखा के इंचार्ज नरेंद्र शर्मा ने बताया कि कचरा प्वाइंट से कचरा उठाने के लिए नया टेंडर लगाया जा रहा है। बुधवार को टेंडर ऑनलाइन कर दिया जाएगा। इस कार्य पर छह महीने में करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शहर से नियमित कचरे का उठान किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.