बास्केटबाल टीम में चयन के लिए ट्रायल सोमवार को
हरियाणा की बास्केटबाल टीम में चयन के लिए आठ नवंबर को नई पुलिस लाइन में लड़
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Nov 2021 05:01 PM (IST)Updated: Sat, 06 Nov 2021 05:01 PM (IST)
जासं, कैथल : हरियाणा की बास्केटबाल टीम में चयन के लिए आठ नवंबर को नई पुलिस लाइन में लड़के और लड़कियों के ट्रायल लिए जाएंगे। यह जानकारी जिला बास्केटबाल एसोसिएशन सचिव सतपाल रेढू ने दी। उन्होंने बताया कि 12 से 14 नवंबर तक गुरुग्राम में जूनियर बास्केटबाल स्पर्धा होनी है। टीम में चयन के लिए लड़के और लड़कियों के ट्रायल लिए जाने हैं। खिलाड़ी का जन्म एक जनवरी 2003 या उसके बाद का होना चाहिए। खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का आधार कार्ड लेकर आएं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें