टूरिज्म कर्मचारियों ने मांगों को लेकर विधायक लीला राम को सौंपा ज्ञापन
हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर विधायक लीला राम को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी जगमेंद्र वेदप्रकाश सहित अन्य ने कहा कि हरियाणा अलग होने के बाद यादविद्रा गार्डन पिजौर में एक मात्र पर्यटन स्थल था।
जागरण संवाददाता, कैथल : हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर विधायक लीला राम को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी जगमेंद्र, वेदप्रकाश सहित अन्य ने कहा कि हरियाणा अलग होने के बाद यादविद्रा गार्डन पिजौर में एक मात्र पर्यटन स्थल था। वर्ष 1969 से वर्ष 1970 तक नेशनल हाइवे पर कई पर्यटन स्थल जिलों में बनाए गए। वर्ष 2005 से लेकर वर्ष 2014 तक हरियाणा पर्यटन निगम को उद्योग का दर्जा दिया। कई पर्यटन केंद्र बनाए गए, लेकिन कर्मचारियों की भर्ती नहीं हुई। वर्ष 2009 में 2172 कर्मचारी थे, जो वर्ष 2014 में घटकर 1516 रह गए। पर्यटन केंद्र 43 हैं, पर्यटन केंद्रों को करोड़ों का फायदा पहुंचाया। पर्यटन के पास 38 करोड़ रुपये की एफडी थी। भाजपा के शासन में कर्मचारियों की सेवानिवृति जारी है, लेकिन एक भी भर्ती नहीं की और अनुबंध के आधार पर कर्मचारी काम कर रहे हैं। इससे विभाग की अनदेखी हो रही है। कर्मचारियों ने मांग करते हुए कहा कि हरियाणा पर्यटन निगम में निजीकरण करने की बजाए ओयो एप पर किराया, निजी होटलों, रेस्ट हाउसों के मुकाबले किराया सस्ता करना चाहिए ताकि आम नागरिक को लाभ पहुंच सके और निगम की आमदनी बढ़ सके। निजीकरण पर रोक लगाकर कर्मचारियों के वेतन का भेदभाव खत्म फील्ड कर्मचारियों को भी तीन माह का बकाया वेतन दिया जाना चाहिए।