Move to Jagran APP

दिनभर रहा धूप और बादलों के बीच आंखमिचौली जारी

रविवार को धूप और बादलों के बीच दिनभर आंख मिचौली का खेल जारी रहा। आम जनमानस गर्मी और उमस से बेहाल हो रहा हैं। इस लुकाछिपी के चलते हवा की गति मध्यम होने से लोग गर्मी से व्याकुल रहे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jun 2020 09:46 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jun 2020 09:46 AM (IST)
दिनभर रहा धूप और बादलों  के बीच आंखमिचौली जारी
दिनभर रहा धूप और बादलों के बीच आंखमिचौली जारी

जागरण संवाददाता, कैथल:

loksabha election banner

रविवार को धूप और बादलों के बीच दिनभर आंख मिचौली का खेल जारी रहा। आम जनमानस गर्मी और उमस से बेहाल हो रहा हैं। इस लुकाछिपी के चलते हवा की गति मध्यम होने से लोग गर्मी से व्याकुल रहे। रविवार को न्यूनतम तापमान 24 व अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा रहा। दोपहर के समय गर्मी ने अपनी प्रचंडता दिखाई। धूप से बचने के लिए अधिकतर लोग गमछे व कपड़ों से मुंह ढक कर चलने को विवश दिखे।

बता दें कि मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। मौसम विज्ञानिकों अनुसार 16 जून तक बरसात होने का अनुमान हैं। जबकि शनिवार से रविवार को पारा चार डिग्री तक कम हुआ है। पारा नीचे जाने से लोगों को गर्मी से कुछ निजात मिली। हालांकि लोग बरसात की उम्मीद लगाए रहे। गर्मी ने लोगों को हालत खराब कर रखी है। सूरज निकलते ही आसमान से जैसे आग बरसने लगती है। तेज धूप के थपेड़ों से बचने के लिए लोगों ने घरों से निकलना कम कर दिया।

इससे बाजारों में दोपहर के समय चहल-पहल भी कम दिखाई दे रही है। सड़कों पर जरूरतमंद लोग निकल रहे, जो अपने चेहरे पर कपड़ा बांध हुए थे। वहीं युवतियां सिर पर कपड़ा रखे हुए थे ताकि धूप के प्रकोप से बचा जा सके। वैसे तो पारा चढ़ कर शनिवार को 43 डिग्री तक पहुंच गया था लेकिन बरसात के बाद तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। दिन में चलने वाली गर्मी हवाओं की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटा रही। शाम को मौसम कुछ ठीक हो गया। जिसके बाद लोग सड़कों पर निकल पड़े।

हो सकती है तेज बारिश

मौसम विज्ञानिक रमेश चंद्र ने बताया कि अगले दो दिनों तक जिलेभर में तेज बरसात हो सकती है। धान की फसल का सीजन भी शुरू हो गया है। बरसात से किसानों को राहत मिलेगी। धान की रोपाई किसान कर सकते है। मौसम के अनुकूलन ही किसान धान की रोपाई के लिए खेत तैयार करे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.