Move to Jagran APP

मौसम ने फिर ली करवट, सुबह छाया घना कोहरा, पूरा दिन नहीं निकली धूप

जागरण संवाददाता कैथल शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। सुबह से ही घन

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 05:34 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 05:34 PM (IST)
मौसम ने फिर ली करवट, सुबह छाया घना कोहरा, पूरा दिन नहीं निकली धूप
मौसम ने फिर ली करवट, सुबह छाया घना कोहरा, पूरा दिन नहीं निकली धूप

जागरण संवाददाता, कैथल : शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। जबकि पूरा दिन धूप नहीं खिली। इस दौरान 150 मीटर के करीब की ²श्यता रही। जिस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, घने कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान भी लुढ़का है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि वीरवार को यह तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत शनिवार को बरसात की संभावना है, लेकिन जिस प्रकार से सुबह से कोहरा ही छा गया था। उससे बरसात नहीं हुई। बढ़ी हुई ठंड के बीच अलाव ही लोगों के लिए ठंड से बचाव का सहारा बनी है। वहीं, लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव और गर्म पेय पदार्थों का सहारा भी ले रहे हैं।

loksabha election banner

-------------

चौधरी चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के अधीन कृषि विभाग के मुख्य समन्वयक डा. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शनिवार को भी बरसात होने की संभावना बनी रहेगी। इसके साथ अगले एक सप्ताह तक मौसम ठंडा रहेगा। बादल छाएंगे और इंड भी बढ़ेगी। इस बरसात से गेंहू की फसल को कोई नुकसान नहीं होगा। अधिक बरसात होने की स्थिति में सरसों व सब्जियों की फसल हो नुकसान होगा। सुबह व शाम के समय लगातार कोहरा छाए रहने की भी संभावना बनी रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.