Move to Jagran APP

55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

दो दिन इंतजार के बाद जिले की चारों विधानसभा सीटों पर परिणाम घोषित होंगे। बृहस्पतिवार सुबह ईवीएम का कंट्रोल बटन दबते ही विधानसभा चुनाव में उतरे 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आना शुरू हो जाएगा। दोपहर एक बजे तक सभी सीटों पर परिणाम घोषित हो जाएंगे। जिले की जनता को अगले पांच सालों के लिए कौन से चार नए विधायक मिलेंगे यह तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी। चारों विधानसभा सीटों पर कुल 57 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें से पूंडरी से इनेलो की टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे ज्ञान सिंह गुर्जर व कैथल विस से बसपा प्रत्याशी मदनलाल गुर्जर ने बीच में ही मैदान छोड़ दिया था। आज यह तय हो जाएगा 55 प्रत्याशियों में जनता के इनमें से किन चार प्रत्याशियों को भविष्य पर मोहर लगाते हुए अगले पांच सालों के लिए विधायक चुना है। सबसे ज्यादा प्रत्याशी कैथल विधानसभा में 1

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 09:48 AM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2019 06:18 AM (IST)
55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज
55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

सुरेंद्र सैनी, कैथल : दो दिन इंतजार के बाद जिले की चारों विधानसभा सीटों पर परिणाम घोषित होंगे। बृहस्पतिवार सुबह ईवीएम का कंट्रोल बटन दबते ही विधानसभा चुनाव में उतरे 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आना शुरू हो जाएगा। दोपहर एक बजे तक सभी सीटों पर परिणाम घोषित हो जाएंगे।

loksabha election banner

जिले की जनता को अगले पांच सालों के लिए कौन से चार नए विधायक मिलेंगे यह तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी। चारों विधानसभा सीटों पर कुल 57 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें से पूंडरी से इनेलो की टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे ज्ञान सिंह गुर्जर व कैथल विस से बसपा प्रत्याशी मदनलाल गुर्जर ने बीच में ही मैदान छोड़ दिया था। आज यह तय हो जाएगा 55 प्रत्याशियों में जनता के इनमें से किन चार प्रत्याशियों को भविष्य पर मोहर लगाते हुए अगले पांच सालों के लिए विधायक चुना है। सबसे ज्यादा प्रत्याशी कैथल विधानसभा में 18, कलायत में 15, पूंडरी व गुहला में 12-12 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। इनमें से 23 प्रत्याशी निर्दलीय उतरे थे। सबसे ज्यादा 11 प्रत्याशी कैथल विधानसभा, पूंडरी में पांच, कलायत में तीन व गुहला में चार प्रत्याशी आजाद थे। आज साफ होगा कि किस प्रत्याशी को जनता ने कितना मत दिया है।

कैथल व कलायत पर राजनेताओं की खास नजर

जिले की चारों सीटों में कैथल व कलायत हॉटसीट पर राजनेताओं की खास नजर है। कैथल विधानसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर दिग्गज नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, भाजपा से पूर्व विधायक लीला राम मैदान में उतरे हैं। बृहस्पतिवार को यह साफ होगा कि इस कड़े मुकाबले में जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा। अगर सुरजेवाला जीते तो इस सीट पर कांग्रेस के लिए जीत का चौका और अपने लिए जीत की हैट्रिक लगाने में सफल होंगे। अगर हारे तो राजनीतिक रूप से काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। वहीं भाजपा प्रत्याशी लीला राम जीते तो पहली बार भाजपा का यहां कमल खिलेगा, हारे तो भाजपा को काफी नुकसान होगा।

इसी प्रकार कलायत विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश व भाजपा की टिकट पर पहली बार चुनाव मैदान में उतरी पूर्व मंत्री नरसिंह ढांडा की पत्नी कमलेश ढांडा के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। वहीं जजपा की टिकट पर मैदान में उतरे पूर्व विधायक सतविद्र राणा का भी इस चुनाव में बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है।

बाक्स- गुहला व पूंडरी में त्रिकोणीय मुकाबला

विधानसभा गुहला व पूंडरी में 12-12 प्रत्याशी इस बार चुनाव मैदान में थे। दोनों ही सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला नजर आया। गुहला सीट पर कांग्रेस के दिल्लूराम बाजीगर, जजपा से ईश्वर सिंह व निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र हंस के बीच मतदान के दिन मुकाबला माना जा रहा था।

वहीं, पूंडरी विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रणधीर सिंह गोलन, कांग्रेस प्रत्याशी सतबीर भाणा, आजाद प्रत्याशी दिनेश कौशिक व भाजपा के वेदपाल को मुकाबले में माना जा रहा है। अब इन सीटों पर देखना होगा कि आज जीत का सेहरा किस प्रत्याशी के सिर बंधेगा।

आज इन केंद्रों पर होगी मतगणना

कैथल विधानसभा क्षेत्र की मतगणना को लेकर आरकेएसडी कॉलेज में होगा। पूंडरी व कलायत की मतगणना को लेकर इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय को केंद्र बनाया गया है। पहली बार गुहला विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की मतगणना गुहला में ही डीएवी कॉलेज में होगी। चारों ही मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। तीन घेरे में यहां सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। जिला निर्वाचन विभाग की तरफ से मतगणना को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। सुबह आठ बजे से मतगणना केंद्रों पर शुरू हो जाएगी, इसके बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे। रात से ही करनाल व अंबाला रोड को बंद करते हुए सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए जाएंगे।

इस बार 5 लाख 77 हजार 872 मतदाताओं ने किया था मतदान

21 अक्टूबर को हुए मतदान में 7 लाख 64 हजार 888 मतदाताओं में से 5 लाख 77 हजार 872 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। जिलेभर में कुल 75.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिला में 4 लाख 8 हजार 361 पुरूष मतदाताओं में से 3 लाख 8 हजार 332 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि महिला मतदाताओं ने 3 लाख 56 हजार 519 में से 2 लाख 69 हजार 536 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। जिला में 8 ट्रांसजेंडर मतदाता भी दर्ज हैं। कैथल विधानसभा में 77.79 प्रतिशत, कलायत 75.87 प्रतिशत, पूंडरी 75.24 प्रतिशत व गुहला विस में 72.96 मतदान दर्ज किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.