Move to Jagran APP

जांच पूरी होने तक खेल विभाग नहीं बनाएगा सर्कल कबड्डी के ग्रेडेशन सर्टिफिकेट

खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विभाग की तरफ से ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनाकर दिए जाते हैं। खेल मुख्यालय की तरफ से कुछ दिन पहले ग्रेडेशन सर्टिफिकेट को लेकर पांच जिलों में जांच की गई थी। जांच के लिए आई टीम ग्रेडेशन से संबंधित रिकार्ड भी अपने साथ ले गई थी। जांच के बीच विभाग की तरफ से सर्कल कबड्डी के खिलाड़ियों को बड़ा झटका दिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Jul 2021 06:19 AM (IST)Updated: Mon, 05 Jul 2021 06:19 AM (IST)
जांच पूरी होने तक खेल विभाग नहीं बनाएगा सर्कल कबड्डी के ग्रेडेशन सर्टिफिकेट
जांच पूरी होने तक खेल विभाग नहीं बनाएगा सर्कल कबड्डी के ग्रेडेशन सर्टिफिकेट

सुनील जांगड़ा, कैथल : खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विभाग की तरफ से ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनाकर दिए जाते हैं। खेल मुख्यालय की तरफ से कुछ दिन पहले ग्रेडेशन सर्टिफिकेट को लेकर पांच जिलों में जांच की गई थी। जांच के लिए आई टीम ग्रेडेशन से संबंधित रिकार्ड भी अपने साथ ले गई थी। जांच के बीच विभाग की तरफ से सर्कल कबड्डी के खिलाड़ियों को बड़ा झटका दिया गया है। जिला खेल विभाग की तरफ से जांच पूरी होने तक सर्कल कबड्डी से संबंधित कोई भी ग्रेडेशन नहीं बनाए जाएंगे। जिला स्तर पर विभाग की तरफ से सभी खेलों के 320 डी ग्रेड और 15 सी ग्रेड के प्रमाण पत्र बनाए हुए हैं। विभाग की तरफ से कागजातों की जांच की जा रही है। जो भी प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाएंगे उन्हें रद किया जाएगा। बता दें कि जिला खेल अधिकारी की तरफ से कुछ महीने पहले ही कराटे खेल के 21 ग्रेडेशन सर्टिफिकेट फर्जी पाए जाने पर रद कर दिए गए थे। इस पर भी खिलाड़ियों ने विवाद किया था। खेल मुख्यालय की तरफ से कुरुक्षेत्र, कैथल, सिरसा, रेवाड़ी और भिवानी में बनाए गए ग्रेडेशनों की जांच की जा रही है।

loksabha election banner

ये हैं प्रमाण पत्र के फायदे

खिलाड़ियों के लिए इस प्रमाण पत्र के बहुत फायदे होते हैं। जो खिलाड़ी किसी भी कालेज में स्पो‌र्ट्स कोटा में दाखिला लेना चाहता है, इसके लिए यह प्रमाण पत्र बहुत जरूरी है। सरकारी नौकरियों में भी स्पो‌र्ट्स कोटा होता है। उसमें आवेदन करने के लिए भी खिलाड़ी के पास भर्ती की श्रेणी के हिसाब से ए, बी, सी या डी प्रमाण पत्र होना जरूरी है। सरकार की तरफ से भी इन्हें विभिन्न प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं।

खेल मुख्यालय की तरफ से जिले में बनाए गए सभी ग्रेडेशन सर्टिफिकेटों की जांच की जा रही है। फिलहाल सर्कल कबड्डी के ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनाने बंद किए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही सर्टिफिकेट बनाए जाएंगे।

सतविद्र गिल, जिला खेल अधिकारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.