Move to Jagran APP

सभी खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्रों के कागजात साथ ले गई टीम

खेल विभाग की तरफ से पांच जिलों में बनाए गए खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्रों के कागजातों की जांच की जा रही है। चार सदस्यों की टीम में दो खेल उपनिदेशक भी शामिल हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 May 2021 06:53 AM (IST)Updated: Wed, 26 May 2021 06:53 AM (IST)
सभी खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्रों के कागजात साथ ले गई टीम
सभी खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्रों के कागजात साथ ले गई टीम

जागरण संवाददाता, कैथल : खेल विभाग की तरफ से पांच जिलों में बनाए गए खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्रों के कागजातों की जांच की जा रही है। चार सदस्यों की टीम में दो खेल उपनिदेशक भी शामिल हैं। टीम ने सोमवार और मंगलवार को ग्रेडेशन से संबंधित कागजातों की जांच की है। जिला स्तर पर विभाग की तरफ से 320 डी ग्रेड और 15 सी ग्रेड के प्रमाणपत्र बनाए हुए हैं।

loksabha election banner

टीम के सदस्यों ने सभी प्रमाण पत्रों के कागजातों को अपने कब्जे में ले लिया है और उन्हें अपने साथ मुख्यालय के लेकर गए हैं। अब वहां इन कागजातों की दोबारा से जांच की जाएगी। जो भी प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाएंगे उन्हें रद किया जाएगा। बता दें कि खेल विभाग की तरफ से खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ए, बी, सी और डी ग्रेड के ग्रेडेशन प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं। टीम अब कुरुक्षेत्र, कैथल, सिरसा, रेवाड़ी और भिवानी में बनाए गए सभी प्रमाण पत्रों की जांच कर रही है। टीम में खेल उपनिदेशक गिरीराज, उपनिदेशक सतबीर, अधीक्षक जगदीश और सहायक रमेश शामिल हैं।

आज सिरसा पहुंचेगी टीम

टीम के सदस्य पांचों जिलों में जाकर कागजात को अपने कब्जे में लेंगे। कुरुक्षेत्र और कैथल में जांच की जा चुकी है। अब 26 से 28 मई को सिरसा, 31 मई से एक जून को रेवाड़ी और तीन जून से चार जून तक भिवानी में ग्रेडेशन से संबंधित कागजातों की जांच की जाएगी। बता दें कि ग्रेडेशन प्रमाण पत्र के खिलाड़ियों को बहुत फायदे होते हैं।

दो दिनों तक टीम ने जांच की है

जिला खेल अधिकारी सतविद्र गिल ने बताया कि ग्रेडेशन प्रमाण पत्रों की जांच को लेकर टीम आई हुई थी। दो दिनों तक टीम ने जांच की है और प्रमाण पत्रों से संबंधित कागजात अपने साथ ले गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.