Move to Jagran APP

धूप खिलने से लोगों को सर्दी से मिली राहत

वीरवार को हुई बरसात के बाद शुक्रवार को धूप निकली। धूप निकलने के कारण लोगों को सर्दी से राहत मिली। इसके चलते तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई। इससे लोगों को दिन में शीतलहर के प्रकोप से काफी हद तक छुटकारा मिला।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2021 06:56 AM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2021 06:56 AM (IST)
धूप खिलने से लोगों को सर्दी से मिली राहत
धूप खिलने से लोगों को सर्दी से मिली राहत

जागरण संवाददाता, कैथल:

loksabha election banner

वीरवार को हुई बरसात के बाद शुक्रवार को धूप निकली। धूप निकलने के कारण लोगों को सर्दी से राहत मिली। इसके चलते तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई। इससे लोगों को दिन में शीतलहर के प्रकोप से काफी हद तक छुटकारा मिला।

लोगों ने घरों की छतों पर बैठकर धूप का आनंद लिया। मौसम विभाग के अनुसार ठंड का दौर सुबह व शाम को 15 फरवरी तक जारी रहेगा। वहीं आने वाले दो दिनों में धुंध का सामना करना पड़ सकता है। सुबह के समय ठंड बढ़ सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहा। सुबह के समय हल्की धुंध छाई।

गेहूं की फसल के लिए मौसम फायदेमंद-

गेहूं की फसल के लिए यह मौसम फायदेमंद रहेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार ठंड के साथ धूप भी जरूरी है। मौसम विज्ञानी रमेश चंद्र ने बताया कि शुक्रवार को दिन में बेशक धूप खिली रही, लेकिन सुबह और शाम को सर्दी कड़ाके की रहेगी। इधर किसानों के अनुसार अभी फसलों की हालत बेहतर है। सब्जी की फसल के लिए भी मौसम अच्छा है। बीमारियां धूप निकलने से सब्जी में कम आएंगी।

बाजारों में लौटी रौनक-

शुक्रवार को धूप खिलने से बाजारों में रौनक लौट आई। धूप निकलने से जहां एक ओर नागरिकों को ठंड से राहत मिली, वहीं शहर के बाजारों में रौनक लौट आई। बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही से दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे। तेज धूप खिलने से मौसम बेहद खुशगवार हो गया।

गर्म वस्तुओं का करें सेवन

शाह अस्पताल के डा. राजेश शर्मा ने कहा कि मौसम में फेरबदल शुरू हो गया है। विशेषकर खान पान का ध्यान रखे। गर्म वस्तुओं का सेवन करे। ठंडी वस्तुओं का सेवन करने से बचे। बच्चों का विशेषकर ध्यान रखे। गर्म कपड़े जरूर पहनाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.