स्कूल गए छात्र वापस नहीं लौटे, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका
घर से स्कूल गए दो छात्र वापस नहीं लौटे। परिजनों ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने अपहरण की आशंका के चलते अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जासं, कैथल : घर से स्कूल गए दो छात्र वापस नहीं लौटे। परिजनों ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने अपहरण की आशंका के चलते अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कुतबपुर रोड स्थित हरिनगर निवासी विक्रम (16) व पटेल नगर कैथल निवासी हिमांशु (17) पिछले छह दिनों से घर से लापता हैं। दोनों छात्र कमेटी चौक स्थित राजकीय बॉय स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं। 2 फरवरी को दोनों घर से तैयार होकर स्कूल के लिए गए थे, लेकिन न तो वे स्कूल पहुंचे और न ही वापस घर।
शहर पुलिस थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है। लापता दोनों छात्रों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि दोनों छात्रों के मुंबई में होने जानकारी दी है। पुलिस रवाना हो गई है। दोनों को वापस लाकर ही पूछा जाएगा की वहां कैसे पहुंचे। रास्ता रोककर महिला से छेड़छाड़ व अंगूठी छीनने पर केस दर्ज
कैथल : भाणा गांव के नजदीक एक वाहन में सवार होकर अलेवा से पूंडरी जा रही महिला से तीन युवकों ने रास्ता रोककर छेड़छाड़ करते हुए सोने की अंगूठी छीन ली। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि अलेवा से पूंडरी जा रही थी। जैसे ही वाहन गांव भाणा के निकट पहुंचा तो मोटरसाइकिल पर सवार राम निवासी गांव सेरहदा, कृष्ण और अजमेर निवासी भाणा ने वाहन रुकवाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपित उसकी अंगूठी छीनकर ले गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर शमशेर ¨सह ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।