विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
सरस्वती हाई स्कूल हरिगढ़ में छह दिसंबर को आयोजित इंटर स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता के अंडर 14 आयु वर्ग में कुरुक्षेत्र पब्लिक स्कूल भागल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सबसे अधिक मेडल जीते।
संवाद सहयोगी, गुहला चीका :
सरस्वती हाई स्कूल हरिगढ़ में छह दिसंबर को आयोजित इंटर स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता के अंडर 14 आयु वर्ग में कुरुक्षेत्र पब्लिक स्कूल भागल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सबसे अधिक मेडल जीते। स्कूल की मुख्य अध्यापिका कमलेश चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लड़कों की कबड्डी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार से एथलेटिक्स में 100 मीटर रेस में मनजीत ने गोल्ड, लड़कियों में 100 मीटर रेस में हरमन सीड़ा ने गोल्ड व झांसी रानी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। लड़कों की 400 मीटर रेस में मनजोत सिंह ने गोल्ड, लड़कियों में अमनदीप कौर ने सिल्वर व हरमन ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया। लांग जंप में मनजीत सिंह ने प्रथम व सिमरन सीड़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया वहीं लड़कियों की लांग जंप में अमनदीप कौर दूसरे स्थान पर रही। लड़कों की ऊंची कूद में रोहित कुमार ने गोल्ड व मोहित ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया। लड़कियों की ऊंची कूद में हरमन सीड़ा ने सिल्वर व अंकुश पूनिया ने ब्रांज मेडल हासिल किया। प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाडिय़ों का आज स्कूल में उत्साहवर्धन करते हुए प्रिसिपल कमलेश चौधरी ने कहा कि कुरुक्षेत्र पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी अपनी पहचान बना रहा है। इस स्कूल के छात्रों ने कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन स्कूल वे हलके का नाम रोशन किया है। इस मौके पर स्कूल स्टाफ के सदस्य भी मौजूद थे।