Move to Jagran APP

लड़कियों को खेलते देखा तो शुरू किया अभ्यास, अब राष्ट्रीय स्तर पर जीता स्वर्ण पदक

सुनील जांगड़ा कैथल खेल के क्षेत्र में बेटियां अब बेटों से कम नहीं हैं। राष्ट्रीय और अंतर

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Nov 2021 11:28 PM (IST)Updated: Tue, 16 Nov 2021 11:28 PM (IST)
लड़कियों को खेलते देखा तो शुरू किया अभ्यास, अब राष्ट्रीय स्तर पर जीता स्वर्ण पदक

सुनील जांगड़ा, कैथल : खेल के क्षेत्र में बेटियां अब बेटों से कम नहीं हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेटियां पदक हासिल कर रही हैं। पुलिस लाइन कालोनी निवासी 14 वर्षीय मनप्रीत रानी ने राष्ट्रीय जूडो स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया है। खिलाड़ी ने 57 किलो भारवर्ग में भाग लिया था और यह पहली ही राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा थी। इससे पहले भी खिलाड़ी जिला और राज्य स्तर पर पदक हासिल कर चुकी है। तीन साल पहले मनप्रीत ने अंबाला रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में चल रहे जूडो खेल सेंटर पर कोच जोगिद्र सिंह के पास अभ्यास शुरू किया था। खिलाड़ी ने बताया कि वह डीएवी स्कूल में पढाई करती है। तीन साल पहले उसने स्कूल की लड़कियों को जूडो खेलते हुए देखा था और उन्हें देखकर ही अभ्यास करना शुरू कर दिया था। जिला जूडो संघ के कार्यकारी सचिव संदीप कुमार ने बताया कि मनप्रीत के होनहार खिलाड़ी है। सात से 13 नवंबर तक पंजाब के खरड़ जिले में सब जूनियर राष्ट्रीय जूडो स्पर्धा करवाई गई थी, जिसमें मनप्रीत ने स्वर्ण पदक जीता है। पहली बार में ही राष्ट्रीय स्तर पर पदक लाना बहुत बड़ी उपलब्धि है। ---------------

loksabha election banner

हेड कांस्टेबल हैं मनप्रीत के पिता

मनप्रीत के पिता सुरेश कुमार पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। मां पिकी गृहणी हैं। पिता सुरेश कुमार ने बताया कि जूडो सिखाने का एक कारण यह भी था कि बेटी को आत्मरक्षा के बारे में जानकारी मिल सके। अब राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक ला रही है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल है। अब कोच सपना के पास अभ्यास कर रही है। सुबह और शाम को दो-दो घंटे खेल का कड़ा अभ्यास करती है। कोरोना के समय भी अभ्यास नहीं छोड़ा था। घर पर रहकर ही आनलाइन अभ्यास जारी रखा था। कुछ महीने से ही स्टेडियम में नियमित अभ्यास शुरू किया और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत लिया।

---------

ये हैं मनप्रीत की उपलब्धियां

- अगस्त 2021 में अंबाला में हुए राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा में स्वर्ण पदक।

- अक्टूबर 2021 में कैथल में हुई राज्य स्तरीय जूडो स्पर्धा में स्वर्ण पदक।

- नवंबर 2021 में पंजाब में हुई राष्ट्रीय जूडो स्पर्धा में स्वर्ण पदक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.