कर्मचारियों को दिया ईवीएम व वीवीपैट मशीन का प्रशिक्षण
प्रदेश में विधानसभा के चुनाव को लेकर कर्मचारियों को मतदान में प्रयोग होने वाली ईवीएम के साथ वीवी पैट की जानकारी दी जा रही है। मुख्य प्रशिक्षक भूपेंद्र नैन व सुनील नैन ने बताया कि कलायत में प्रशिक्षण का यह कार्य 20 सितंबर को समाप्त हो रहा है जिसके पश्चात इसे राजौंद खंड में गतिमान किया जाएगा।
संस, कलायत : प्रदेश में विधानसभा के चुनाव को लेकर कर्मचारियों को मतदान में प्रयोग होने वाली ईवीएम के साथ वीवी पैट की जानकारी दी जा रही है। मुख्य प्रशिक्षक भूपेंद्र नैन व सुनील नैन ने बताया कि कलायत में प्रशिक्षण का यह कार्य 20 सितंबर को समाप्त हो रहा है जिसके पश्चात इसे राजौंद खंड में गतिमान किया जाएगा। अब तक कलायत खंड में विभिन्न विभागों के 500 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी प्रशिक्षण ले चुके है। जिनको प्रशिक्षण दिया जाना है उनका इस शिविर में मौजूद होना जरूरी है। नैन ने बताया कि खंड कलायत में 20 सितंबर का दिन उनके लिए विशेष तौर पर निर्धारित किया हुआ है।