Move to Jagran APP

खेल विभाग ने बदली खेलो इंडिया यूथ गेम्स के ट्रायल की तारीख

खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की तरफ से पांच से 14 फरवरी तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स करवाए जाएंगे। इन खेलों के लिए टीमों का चयन करने के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जाने हैं। पहले ये ट्रायल एक से चार दिसंबर तक लिए जाने थे लेकिन अब तारीख को बदल दिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 10:27 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 10:27 PM (IST)
खेल विभाग ने बदली खेलो इंडिया यूथ गेम्स के ट्रायल की तारीख
खेल विभाग ने बदली खेलो इंडिया यूथ गेम्स के ट्रायल की तारीख

जागरण संवाददाता, कैथल : खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की तरफ से पांच से 14 फरवरी तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स करवाए जाएंगे। इन खेलों के लिए टीमों का चयन करने के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जाने हैं। पहले ये ट्रायल एक से चार दिसंबर तक लिए जाने थे, लेकिन अब तारीख को बदल दिया गया है।

loksabha election banner

जिला खेल अधिकारी जगजीत सिंह मलिक ने बताया कि अब 19 से 20 दिसंबर को ट्रायल लिए जाने हैं। बास्केटबाल के लिए अंबाला रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में 19 दिसंबर को लड़कियों के और 20 दिसंबर को लड़कों के ट्रायल लिए जाएंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 25 खेलों के अंडर-18 वर्ष आयु वर्ग (लड़के और लड़कियां) में हरियाणा में करवाए जा रहे हैं।

अंडर-18 वर्ष आयु वर्ग में टीम इवेंट में एक जनवरी 2003 को या इसके बाद जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। हैंडबाल और खो-खो के लिए महावर स्टेडियम हिसार में 19 दिसंबर को लड़कियों और 20 दिसंबर को लड़कों के लिए ट्रायल होंगे। कबड्डी के लिए सर छोटू राम स्टेडियम रोहतक में 19 दिसंबर को लड़कियों और 20 दिसंबर को लड़कों।

वालीबाल और फुटबाल के लिए कर्ण सिंह स्टेडियम करनाल में 19 दिसंबर को लड़कियों और 20 दिसंबर को लड़कों। हाकी के लिए मार्कडेश्वर हाकी स्टेडियम शाहबाद कुरुक्षेत्र में 19 दिसंबर को लड़कियों और 20 दिसंबर को लड़कों। विभिन्न खेलों के ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, 10वीं अंकतालिका, रिहायशी प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइट फोटो लेकर आना होगा। ट्रायल लेने के लिए संबंधित खेलों के प्रशिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.