Move to Jagran APP

आठ खेलों में जिले भर से 600 खिलाड़ी लेंगे भाग, राज्यमंत्री करेंगी शुभारंभ

खेल विभाग की ओर से रविवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता करवाई जाएगी। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 06:00 AM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 06:00 AM (IST)
आठ खेलों में जिले भर से 600 खिलाड़ी  लेंगे भाग, राज्यमंत्री करेंगी शुभारंभ
आठ खेलों में जिले भर से 600 खिलाड़ी लेंगे भाग, राज्यमंत्री करेंगी शुभारंभ

जागरण संवाददाता, कैथल : खेल विभाग की ओर से रविवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता करवाई जाएगी। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगी। विभाग की ओर से प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अंबाला रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आठ खेलों में जिले भर से करीब 600 खिलाड़ी भाग लेंगे। शनिवार को इंडोर स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों के भार वर्ग लिए गए। इनमें एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिटन, फुटबॉल, हॉकी, हैंडबॉल, कबड्डी और कुश्ती के खेल करवाए जाएंगे। एक नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता होंगी। जिला खेल अधिकारी राज यादव ने शनिवार को कार्यालय में आकर प्रशिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आठ खेलों में खेलों इंडिया की तर्ज पर अलग-अलग भारवर्ग और अंडर-17 से अंडर-21 तक महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शामिल किया गया है।

loksabha election banner

बॉक्स

यहां-यहां होंगी प्रतियोगिताएं

सभी आठ प्रतियोगिताएं चार स्थानों पर करवाई जाएंगी। अंबाला रोड स्थित इंडोर खेल स्टेडियम में बॉक्सिग, बैडमिटन, हैंडबॉल और कुश्ती की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। राजीव गांधी खेल स्टेडियम भागल में एथलेटिक्स के खेल करवाए जाएंगे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हाबड़ी में हॉकी के खेल करवाए जाएंगे। इंडोर खेल स्टेडियम पूंडरी में कबड्डी और फुटबॉल के खेल करवाए जाएंगे।

वर्जन : खेल प्रशिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई हैं।

एक नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर आठ खेलों की प्रतियोगिता करवाई जाएंगी। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगी। सभी खेल प्रशिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई हैं।

- राज यादव, जिला खेल अधिकारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.