परिवार की सुख-शांति के लिए छठ के 20 व्रत कर चुकी शीला देवी
बृहस्पतिवार से नहाय खाय से छठ का महापर्व शुरू हो चुका है। अशोका गार्डन कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय शीला देवी छठ के 20 व्रत पूरे कर चुकी हैं। लगातार तीन सालों से शीतलापुरी डेरे के तालाब पर व्रत रख कर पूजा कर रही है।
जागरण संवाददाता, कैथल : बृहस्पतिवार से नहाय खाय से छठ का महापर्व शुरू हो चुका है। अशोका गार्डन कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय शीला देवी छठ के 20 व्रत पूरे कर चुकी हैं। लगातार तीन सालों से शीतलापुरी डेरे के तालाब पर व्रत रख कर पूजा कर रही है। इससे पहले बिहार के समस्तीपुर जिला में परिवार के साथ पर्व को मनाते थे।
शीला देवी ने बताया कि परिवार में सुख-शांति के लिए व्रत रखती हैं। अब बेटे बीएन शास्त्री की पत्नी हेमलता भी छठ मइया के व्रत रखती हैं। पर्व की मान्यता को लेकर शीला देवी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस व्रत को रखने से संतान की प्राप्ति होती है। ऐसा नहीं है कि व्रत सिर्फ बेटा के लिए होता है। व्रत रखने वाली महिला को बेटी भी होती है तो भी परिवार खुशी मनाता है। पर्व के दौरान पवित्रता का ध्यान रखना सबसे जरूरी होता है। नए वस्त्र पहनना, शुद्ध भोजन खाना, फलों का सेवन करना होता है। व्रत के दौरान अस्त होते व उगते सूर्य को अर्ध्य देना होता है और उसके बाद व्रत पूरा माना जाता है।