Move to Jagran APP

मास्क बनाकर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कर रही सराहनीय कार्य: डीसी

डीसी सुजान सिंह ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मास्क व सैनिटाइजर एक सुरक्षा कवच का कार्य करेंगे

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 09:16 AM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 09:16 AM (IST)
मास्क बनाकर स्वयं सहायता समूह की  महिलाएं कर रही सराहनीय कार्य: डीसी
मास्क बनाकर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कर रही सराहनीय कार्य: डीसी

जागरण संवाददाता, कैथल : डीसी सुजान सिंह ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मास्क व सैनिटाइजर एक सुरक्षा कवच का कार्य करेंगे। इसको हराने के लिए जहां समाजसेवी संस्थाएं, स्वास्थ्य कर्मी, मीडिया कर्मी व सफाई कर्मी आगे बढ़कर कार्य कर रहे हैं, वहीं हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह के सदस्य भी शामिल हुए हैं, जो इस बीमारी से बचाने के लिए मास्क व सैनिटाइजर तैयार करके प्रशासन व आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।

loksabha election banner

जिला में अभी तक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगभग 1 लाख 28 हजार मास्क बनाए जा चुके हैं। डीसी बृहस्पतिवार को करनाल रोड स्थित छोटू राम चौक पर हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सीवन महिला ब्लॉक संगठन द्वारा बनाए मास्क व सैनिटाइजर बिक्री केंद्र का शुभारंभ करने के उपरांत बातचीत कर रहे थे।

डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा शुरूआत से ही हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कपड़े के मास्क बनाने का जिम्मा सौंपा गया था। इस जिम्मेदारी को निभाते हुए अच्छा कार्य किया है। अब यह महिलाएं आमजन के लिए इन केंद्रों के माध्यम से कपड़े के मास्क व सैनिटाइजर उचित दाम पर दे रही हैं। स्वयं सहायता समूह के लिए यह कार्य आमदनी का जरिया भी बना है, जिससे वे आत्मनिर्भर होंगी।

उन्होंने कहा कि जिला में मास्क बनाने के लिए 174 स्वयं सहायता समूह की 383 महिलाओं द्वारा मास्क व सैनिटाइजर बनाने का कार्य कर रही हैं। इसमें सीवन, गुहला, कलायत, ढांड और राजौंद स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मास्क बनाने का कार्य कर रही है।

इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक रजत भास्कर, मनोज कुमार, रामफल शर्मा, विशाल, पीडी गर्ग, श्याम लाल, नेहा, सोनिया, सुनैना, सुनीता, गुरदेवी, सतबीर, बलजीत मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.