नेवी में अफसर बना गांव पाई का संजय ¨सह
सेना में अफसर बनने का सपना लिए किसान का बेटा संजय ¨सह सात साल पहले नेवी में बतौर सैनिक भर्ती हुआ था। यह सपना भर्ती के समय तो पूरा नहीं हुआ, लेकिन सेना में रहते हुए पढ़ाई कर उसने यह उपलब्धि हासिल की। तीन वर्ष पहले संजय ¨सह का चयन विभागीय परीक्षा पास करने के बाद आर्मी कैडेट कॉलेज हुआ था।
जासं, कैथल : सेना में अफसर बनने का सपना लिए किसान का बेटा संजय ¨सह सात साल पहले नेवी में बतौर सैनिक भर्ती हुआ था। यह सपना भर्ती के समय तो पूरा नहीं हुआ, लेकिन सेना में रहते हुए पढ़ाई कर उसने यह उपलब्धि हासिल की। तीन वर्ष पहले संजय ¨सह का चयन विभागीय परीक्षा पास करने के बाद आर्मी कैडेट कॉलेज हुआ था। 30 नवंबर को संजय ¨सह को चीफ ऑफ द आर्मी श्रेणी के सिल्वर मेडल से नवाजा गया। संजय ¨सह की उपलब्धि पर परिवार ही नहीं बल्कि पूरे गांव में खुशी का माहौल है। सर्व मंगलम कामना संगठन ने उसकी उपलब्धि पर बधाई दी है।
पिता किसान रामफल, पत्नी किरण और मां संजय की कामयाबी पर बहुत खुश हैं। घर पर भी बधाई देने की लिए लगातार फोन आ रहे हैं। संजय ने बताया कि पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने अपना लक्ष्य तय कर लिया था। नौकरी के दौरान भी वह अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार प्रयास करता रहा। यही कारण है कि वह अपने सपने को पूरा कर पाया।