रोलर स्केटिंग हॉकी में लड़कों में पंचकूला व लड़कियों में सिरसा की टीम रही विजेता
हरियाणा रोलर स्केटिग हॉकी एसोसिएशन की ओर से करवाई गई तीन दिवसीय 33वीं राज्य स्तरीय स्केटिग हॉकी प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेमिफाइनल व फाइनल मुकाबले करवाए गए।
जागरण संवाददाता, कैथल : हरियाणा रोलर स्केटिग हॉकी एसोसिएशन की ओर से करवाई गई तीन दिवसीय 33वीं राज्य स्तरीय स्केटिग हॉकी प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेमिफाइनल व फाइनल मुकाबले करवाए गए। जिला स्केटिग हॉकी एसोसिएशन के सहयोग से हुडा सेक्टर 20 के खेल कांप्लेक्स में प्रतियोगिता करवाई गई। अंतिम दिन मुख्यातिथि के तौर पर हरियाणा रोलर स्केटिग एसोसिएशन के महासचिव जितेंद्र ढींगरा ने शिरकत की। विशिष्ठ अतिथि के तौर पर गांव ककराला कूचियां की सरपंच प्रवीन कौर मौजूद रही। मुख्यातिथियों ने विजेता रहने वाली टीमों को सर्टिफिकेट व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में हरियाणा से 27 लड़कों व लड़कियों की टीमों ने भाग लिया था। इस मौके पर सुनील गिरधर, रणबीर सिंह, दीपक चट्ठा, राकेश, राजेश, विवेक मौजूद थे।
बॉक्स
ये रहे प्रतियोगिता के फाइनल परिणाम
कैडेट लड़कों में पंचकूला ने पहला, यमुनानगर ने दूसरा व कुरुक्षेत्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कैडेट लड़कियों में यमुनानगर ने पहला, पंचकूला ने दूसरा व कुरुक्षेत्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर लड़कों में कुरुक्षेत्र ने पहला, यमुनानगर ने दूसरा व पंचकूला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर लड़कियों में पंचकूला ने पहला, कुरुक्षेत्र ने दूसरा व यमुनानगर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर लड़कों में यमुनानगर ने पहला, पंचकूला ने दूसरा व कुरुक्षेत्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर लड़कियों में सिरसा ने पहला, पंचकूला ने दूसरा व यमुनानगर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर लड़कों में पंचकूला ने पहला, करनाल ने दूसरा व कुरुक्षेत्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर लड़कियों में सिरसा ने पहला व यमुनानगर की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।