डीजल व पेट्रोल के बढ़ते दाम का असर सबसे अधिक किसानों पर
पूर्व मंत्री चौधरी सुल्तान सिंह जडौला ने कहा कि सरकार ने डीजल व पेट्रोल के बढ़ते दाम का असर सबसे ज्यादा किसान और आम जनता पर भारी पड़ रहे हैं।
संवाद सहयोगी ढांड : पूर्व मंत्री चौधरी सुल्तान सिंह जडौला ने कहा कि सरकार ने डीजल व पेट्रोल के बढ़ते दाम का असर सबसे ज्यादा किसान और आम जनता पर भारी पड़ रहे हैं। खेती का ज्यादातर काम डीजल पर निर्भर है और सिचाई से लेकर ट्रांसपोर्ट तक में सबसे ज्यादा डीजल इस्तेमाल होता है, लेकिन भाजपा की सरकार ने डीजल को पेट्रोल से भी ज्यादा महंगा कर दिया है। इसका सीधा असर किसानों पर पड़ेगा। डीजल के रेट बढ़ने के कारण देश व प्रदेश का किसान महंगाई को सहन नहीं कर पाएगा। दूसरे प्रदेशों से लोग डीजल व पेट्रोल हरियाणा के नजदीक लगते पंपों से खरीदते थे।
जड़ौला ने कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी नहीं है, बल्कि किसान विरोधी सरकार है। उन्होंने कहा कि तेल की बढ़ी हुई मनमानी दरों का पुरजोर विरोध करते हुए मांग की है कि सरकार एक्साइज ड्यूटी व टैक्स तुरंत कम करें।